फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC टी-20 रैंकिंग जारी, बाबर आजम ने मजबूत की पोजिशन, भारत तीसरी टीम

Wed, 11 Nov 2020 08:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने बुधवार को जारी ताजा टी-20 रैंकिंग में अपनी स्थिति और बेहतर की। जिम्बाब्वे को घरेलू सीरीज में 3-0 से मात देते हुए दमदार खेल दिखाने वाले बाबर ने नंबर एक बल्लेबाज डेविड मलान से अपनी दूरी कम की।

विज्ञापन




82 और 51 जैसे स्कोर के साथ सीरीज में 133 रन बनाने वाले बाबर आजम को बीते सितंबर में डेविड मलान ने नंबर एक पायदान से बेदखल किया था। तब से उनकी बादशाहत बरकरार है। ताजा रैंकिंग में बाबर आजम के पॉइंट्स 869 से 871 हो चुके हैं। इसके अलावा रैंकिंग में और कोई बदलाव नहीं है। लेग स्पिनर उस्मान कादिर गेंदबाजों की सूची में 207 में क्रम पर आ गए। कादिर ने सीरीज में सर्वाधिक आठ विकेट चटकाए थे।



मोहम्मद हसनैन 81वें, वहाब रियाज 103वें और हारिस रऊफ तरक्की करते हुए 108वें क्रम पर पहुंच गई। जिम्बाब्वे के युवा बल्लेबाज वेस्ली मधावरे नाबाद 70 रन की पारी के साथ 756वें पायदान पर आए। आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में पाकिस्तान ने एक अंक कमाया है, लेकिन चौथे पायदान पर ही है। ऑस्ट्रेलिया (275), इंग्लैंड (271) और भारत (266) टॉप तीन देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें