भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (
बीसीसीआई) ने हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के प्रारूप में बदलाव करने के प्रस्ताव से पूरी तरह इंकार कर दिया है। ICC ने फरवरी में की अपने बोर्ड की बैठक में कहा था, 'भारतीय सरकार की तरफ से कर में छूट नहीं देने की चिंता सता रही है।'
यही नहीं, आईसीसी ने 2021 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी किसी और देश में कराने के लिए खोज करना शुरू कर दिया था। सूत्रों से पचास से 20 ओवर करने के प्रस्ताव का मजबूती से विरोध किया है।
एक सूत्र ने कहा, 'फॉर्मेट कभी नहीं बदल सकता। चैंपियंस ट्रॉफी हमारे पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के विजन का हिस्सा है। उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर इसका आयोजन भारत में होने जा रहा है। इस संभावित बदलाव के बारे में बीसीसीआई को बताया गया है। अगर आईसीसी इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ती है तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे।'