फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ODI Rankings: विराट दूसरे स्थान पर बरकरार, चमीरा और परेरा ने लगाई लंबी छलांग

Wed, 02 Jun 2021 04:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी की वन-डे रैंकिंग में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने लंबी छलांग लगाई है। कप्तान कुसल परेरा और स्टार गेंदबाज दुश्मांता चमीरा को जबरदस्त फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने बुधवार को वन-डे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की। बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली की बादशाहत बरकरार है। वह 857 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।वहीं, रैंकिंग में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने लंबी छलांग लगाई है। कप्तान कुसल परेरा और स्टार गेंदबाज दुश्मांता चमीरा को जबरदस्त फायदा हुआ है। चमीरा ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। उन्हें 27 स्थान का फायदा हुआ।

विज्ञापन


इसी के साथ वह 533 रेटिंग के साथ 33वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, परेरा को 13 स्थान का फायदा हुआ है। वह 566 रेटिंग के साथ 42वें स्थान पर आ गए हैं। बता दें कि श्रीलंका के इन दोनों खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वन-डे में शानदार प्रदर्शन किया था। कुसल परेरा ने कप्तानी पारी खेलते हुए वन-डे करियर का छठा शतक जड़ा था। वहीं, चमीरा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। 
 

 

बता दें कि बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (865 रेटिंग) हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा (825 रेटिंग) बने हुए हैं। उधर, गेंदबाजों की रैंकिंग में ट्रेंट बोल्ट 737 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः बांग्लादेश के मेहदी हसन मिर्जा (713 रेटिंग) और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान (708) हैं। वहीं, अगर भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें