फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: बाबर आजम को पीछे छोड़ने के करीब पहुंचे गिल, शतक के बावजूद रोहित को नुकसान; कोहली दो स्थान खिसके

Wed, 12 Feb 2025 03:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर काबिज हैं। उनके खाते में 786 अंक हैं। वहीं, युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल एक स्थान की छलांग लगाकर 781 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
रोहित-गिल-विराट - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को शतकीय पारी के बावजूद नुकसान हुआ है जबकि उपकप्तान शुभमन गिल को उनके शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वहीं, विराट कोहली की हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन

बाबर को पीछे छोड़ने के करीब पहुंचे गिल
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर काबिज हैं। उनके खाते में 786 अंक हैं। वहीं, युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल एक स्थान की छलांग लगाकर 781 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन के साथ गिल बाबर आजम को पीछे छोड़ सकते हैं। हिटमैन एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

कोहली को हुआ दो स्थानों का नुकसान
इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे वनडे से पहले विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इसका नुकसान उन्हें आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भी हुआ। वह दो स्थानों के नुकसान के साथ छठे पायदान पर खिसक गए। वहीं, श्रेयस अय्यर 669 रेंटिंग अंकों के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ अय्यर शीर्ष 10 में पहुंचने वाले चौथे भारतीय बन गए।

कुलदीप और सिराज को नुकसान
गेंदबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को नुकसान हुआ है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह इसका भरपूर फायदा नहीं उठा सके थे। उन्होंने 5.48 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए सिर्फ एक विकेट चटकाया था। अब वह गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन स्थानों के नुकसान के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज भी चार पायदानों के नुकसान के साथ 10वें स्थान पर खिसक गए। शीर्ष पर अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान काबिज हैं।
विज्ञापन

जडेजा 10वें पायदान पर बरकरार
ऑलराउंडर्स की ताजा वनडे रैंकिंग में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ है। भारतीय टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा शीर्ष 10 में अपने स्थान पर बरकरार हैं। पहले स्थान पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 300 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें