फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'कपड़े उतरवाए, डंबल-कंपास से किया घायल और शराब के लिए ऐंठे पैसे', केरल में रैगिंग का चौंकाने वाला केस

Wed, 12 Feb 2025 03:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोट्टायम

सार

पुलिस ने बताया कि संस्थान में करीब तीन महीने से जारी रैगिंग से तंग आकर प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार, रैगिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। 
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोट्टायम में स्थित सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में तीसरे साल के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन

 

क्या है मामला?
पुलिस ने बताया कि संस्थान में करीब तीन महीने से जारी रैगिंग से तंग आकर प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार, रैगिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। 

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें नग्न अवस्था में खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया और भारोत्तोलन के लिए बने डंबल का इस्तेमाल कर उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया। अन्य आरोपों में दिशा सूचक यंत्र (कंपास) और इसी तरह की वस्तुओं का इस्तेमाल कर उन्हें घायल करना और घावों पर लोशन लगाना शामिल है। यह भी कहा गया है कि वरिष्ठ छात्र नियमित रूप से रविवार को जूनियर छात्रों से शराब खरीदने के लिए पैसे ऐंठते थे और अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन


कोट्टायम गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज
उत्पीड़न से तंग आकर जूनियर छात्रों ने पुलिस के पास जाने का फैसला किया। इस तरह का बर्बर व्यवहार और अधिक सहन न कर पाने के कारण तीन छात्रों ने आखिरकार कोट्टायम गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
स्कूली छात्र को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया गया
इस बीच एक अन्य मामले में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 10वीं कक्षा के एक छात्र को उसके घर से कार सवार युवकों के एक गिरोह द्वारा कथित तौर पर अगवा किए जाने के कुछ ही घंटों बाद मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने बताया कि 30 वर्ष से कम उम्र के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और छात्र के अपहरण के लिए उनके द्वारा किराए पर ली गई कार भी जब्त कर ली गई है। छात्र को एक रबर बागान से अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया गया। दरअसल, मंगलवार रात को 15 वर्षीय छात्र के अपहरण ने पुलिस कर्मियों को सकते में डाल दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें