फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप लीग टू 14 अगस्त से, सात टीमें ढाई साल में खेलेंगी 36-36 वनडे  

Tue, 13 Aug 2019 03:05 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ICC - फोटो : social Media
विज्ञापन

इंग्लैंड के विश्व विजेता बनने के एक माह बाद आईसीसी ने पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग टू लांच किया। यह 2023 विश्व कप की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया का हिस्सा होगी। लीग टू में सात टीमें नामीबिया, नेपाल, ओमान, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका शामिल होंगी। 

विज्ञापन


ये टीमें 21 त्रिकोणीय सीरीज में 126 वनडे मैच खेलेगी। सभी सात टीमें 14 अगस्त 2019 से जनवरी 2022 तक ढाई साल में 36-36 वनडे खेलेंगी। सभी सीरीज के बाद शीर्ष तीन टीमें विश्व कप क्वालिफायर  2022 में जगह बनाएंगी। नीचे की चार टीमें विश्व कप क्वालिफायर प्लेऑफ 2022 खेलेंगी। प्लेऑफ की शीर्ष दो टीमों को क्वालिफायर में जगह मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें