धीमी ओवर गति से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टेस्ट में स्टॉप क्लॉक की शुरुआत की है। यह नियम सफेद गेंद प्रारूप में पहले से लागू है। अब आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के नए चक्र से इस नियम को टेस्ट में भी लागू कर दिया है।
क्या है स्टॉप क्लॉक नियम?
इस नियम के तहत दो ओवरों के बीच में टीम को अगला ओवर शुरू करने के लिए 60 सेकंड का समय दिया जाएगा। इस समय अंतराल में टीम को हर हाल में अगला ओवर शुरू करना होगा। ओवर खत्म होते ही तीसरा अंपायर मैदान पर लगी घड़ी शुरू कर देगा, जिसमें 60 से लेकर शून्य तक उल्टी गिनती शुरू होगी। अगर इस समय सीमा में ओवर शुरू नहीं होता तो मैदानी अंपायर टीम को दो चेतावनियां देगा। तीसरी चेतवानी पर पांच रन की पेनाल्टी लगेगी। ये रन बल्लेबाजी टीम के खाते में जुड़ेंगे।