फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी ने क्रिकेट में लागू किए दो नए नियम, कप्तानों को दी बड़ी राहत

Fri, 19 Jul 2019 01:59 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम(फाइल फोटो) - फोटो : social Media
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट में कुछ नए नियमों को लागू करने के लिए मंजूरी दी है। इससे आने वाले वक्त में क्रिकेट अपने बदले हुए अंदाज के साथ नजर आएगा। लंदन में आयोजित सालाना प्रेस कांफ्रेंस में धीमी गति से ओवर डालने पर आईसीसी ने बड़ा बदलाव किया है।

विज्ञापन


मैच के दौरान धीमी गति से ओवर फेंकने पर अब सिर्फ टीम के कप्तान को नहीं, बल्कि पूरी टीम को इसकी सजा मिलेगी। धीमी गति से ओवर डालने पर मिलने वाली सजा में बदलाव किया गया है। अब कप्तानों पर सस्पेंड होने का खतरा नहीं होगा, लेकिन धीमी गति से ओवर करने पर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों के पॉइंट काटे जाएंगे।

अभी जो नियम था उसके अनुसार, कप्तान पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता था। बाकी पर 10-10 फीसदी जुर्माना लगता था। वहीं लगातार 3 मैचों में ऐसा होने पर कप्तान पर बैन लग जाता था। आईसीसी के नए नियम से कप्तानों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोटिल खिलाड़ी की जगह दूसरा खिलाड़ी

आईसीसी(लोगो) - फोटो : social Media
आईसीसी ने एक और अहम फैसला लेते हुए नए नियम को लागू को किया है। मैच के दौरान गेंद से चोटिल खिलाड़ी की जगह दूसरा खिलाड़ी ले सकता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज से इस बदलाव की शुरुआत होगी।

आईसीसी ने बताया कि, 'जैसा खिलाड़ी चोटिल होगा उसका सब्सटीट्यूट भी वैसा ही होना चाहिए, यानी गेंदबाज की जगह गेंदबाज और बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज। इस तरह के बदलाव के लिए मैच रैफरी की मंजूरी लेनी जरूरी होगी। यह बदलाव एक अगस्त से लागू होगा और एजबेस्टन में होने वाली पुरुषों के एशेज टेस्ट से इसकी शुरुआत होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें