फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ने बढ़ाई इनामी राशि, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम होगी मालामाल

Sat, 18 May 2019 10:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आईसीसी टीमें - फोटो : Social media
क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण अब बस कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में 10 अंतरराष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी। इंग्लैंड-वेल्स में में होने वाला यह घमासान 46 दिनों तक चलेगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
आईसीसी कप - फोटो : social media
इस दौरान सभी टीमें विश्व कप जीतने के लिए अपना जोर लगाते दिखेंगी। इस महामुकाबले को देखते हुए ICC ने भी कमर कस ली है। 



 
विज्ञापन

3 of 9
icc world cup
वर्ल्ड कप को अधिक रोमांचक बनाने और तैयारियों को मजबूत करने के बीच ICC ने बड़ा फैसला लेते हुए 12वें संस्करण के लिए इनामी राशि में भी बढ़ोतरी कर दी है। आइए जानते हैं कि मैच के बाद ईनाम के रूप में सभी टीमों को कितनी राशि मिलेगी।

4 of 9
2011 World Cup
ICC वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम को $4 मिलियन (तकरीबन 28 करोड़ रुपए) का इनाम देगी। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम यह राशि अपने साथ ले जाएगी।
विज्ञापन

5 of 9
2003 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा रनर-अप को मिलेगा $2 मिलियन (तकरीबन 14 करोड़ रुपए) का इनाम। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को यह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

6 of 9
2011 World Cup
वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली यानि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को मिलेगा $ 800,000 (यानि तकरीबन 5.5 करोड़ रुपए) का इनाम।
विज्ञापन

7 of 9
ऑस्ट्रेलिया 2015 - फोटो : getty
इसके अलावा लीग स्टेज के मैच जीतने वाली टीमों को भी $40000 की इनामी राशि दी जाएगी।

8 of 9
वर्ल्ड कप - फोटो : file
बता दें कि इससे पहले 2015 में ICC की इनामी राशि $3.75 मिलियन थी जिसे इस बार बढ़ाकर $4 मिलियन कर दिया गया है।
विज्ञापन

9 of 9
icc
14 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के क्रिकेट ग्राउंड में वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यहां वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ करोड़ों रुपए की इनामी राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें