फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट चैंपियनशिप-वन डे लीग को आईसीसी की अनुमति, द्विपक्षीय क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा 

Fri, 13 Oct 2017 03:05 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : icc
विज्ञापन
आईसीसी बोर्ड ने टेस्ट चैंपियनशिप और वन डे लीग के आयोजन को हरी झंडी दे दी है। आईसीसी ने 9 टीमों की टेस्ट लीग और 13 टीमों की वन डे लीग के आयोजन की शुक्रवार को अनुमति दी। यह आयोजन 2019 और 2020 में होंगे। आईसीसी इसके जरिए द्विपक्षीय क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहती है। टेस्ट लीग के तहत 9 देश दो सालों के दौरान 6 सीरीज खेलेंगे। जिनमें तीन अपनी धरती पर और तीन उस देश की धरती पर खेलेंगे। सभी को कम से कम दो और अधिकतम पांच टेस्ट खेलने होंगे। सभी मैच पांच दिन के होंगे। सबसे अंत में विश्व टेस्ट लीग चैंपियनशिप फाइनल खेला जाएगा। 
विज्ञापन


वन डे लीग से आईसीसी विश्व कप में सीधे प्रवेश मिल सकेगा। वन डे इंटरनेशनल लीग में 12 पूर्णकालिक देश भाग लेंगे। इसके अलावा वर्तमान आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग चैंपियनशिप की विजेता टीम भी भाग लेगी। लीग के पहले सत्र में हर टीम चार घरेलू और चार विदेशी सीरीज खेलेगी। जिसमें तीन-तीन वन डे होंगे। चार दिन के टेस्ट मैच के ट्रायल पर भी आईसीसी बोर्ड ने सहमति दी है। 

आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने कहा कि मैं सभी सदस्यों को इस फैसले के लिए बधाई देता हूं। ‌‌द्विपक्षीय क्रिकेट को नए मायने देना बड़ी चुनौती रही। लेकिन बेहतर हुआ कि पहली बार इस पर आम सहमति बन गई। आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने कहा‌ कि आईसीसी बोर्ड के फैसले के बाद हम पहले सेशन का कार्यक्रम तय कर सकते हैं। 
विज्ञापन


A new nine team Test league and 13 team ODI league have been agreed in principle by members at ICC Board meeting.https://t.co/ZKpzU1dbYF pic.twitter.com/US3jWwUPCO— ICC (@ICC) October 13, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें