फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न केस: सुप्रीम कोर्ट ने पिंटो परिवार को भेजा नोटिस, मांगी रिपोर्ट

Fri, 13 Oct 2017 02:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रायन स्कूल में मृतक छात्र प्रद्युम्न के पिता वरूण ठाकुर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल के मालिक पिंटो परिवार को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि गुरुग्राम रायन स्कूल के मालिकों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को वरूण ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। 
विज्ञापन


साथ ही शीर्ष अदालत ने पिंटो परिवार से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी। वकील सुशील टेकरीवाल के माध्यम से पिता वरूण ठाकुर द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि अभी मामले की जांच चल रही है। 

उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि सीबीआई जांच अभी शुरुआती दौर में हैं, ऐसे में पिंटो परिवार को अंतरिम जमानत नहीं दी जानी चाहिए थी। याचिका में कहा कि मालिकों द्वारा सबूतों को नष्ट करने की आशंका है, लिहाजा हाईकोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

  The Apex Court sought a detailed report from the Pinto family and fixed the matter for further hearing to October 30. — ANI (@ANI) October 13, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें