आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उद्घाटन समारोह तो नहीं कराया, लेकिन फाइनल में विरोध के बावजूद समापन समारोह के लिए कमर कस ली थी। शहर में हुई पुल दुर्घटना के चलते क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की ओर से आईसीसी से मांग की गई थी कि फाइनल के ब्रेक के दौरान होने वाले रंगारंग समारोह को रद्द कर दिया, लेकिन आईसीसी ने इससे इंकार कर दिया।
आईसीसी का तर्क था कि समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, इससे उनके नुकसान होगा। वहीं सीएबी ने फाइनल में उतरने वाली दोनों टीमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से प्रार्थना की कि पुल में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमें रविवार को बांह में काली पट्टियां बांधकर उतरे। दोनों ही टीमों की ओर से इस बारे में भी कोई जवाब नहीं दिया है।
आईसीसी ने पुरुषों के फाइनल की एक पारी समाप्त होने के बाद तकरीबन 10 मिनटों का रंगारंग समारोह रखा, जिसमें तनुश्री शंकर का डांस ग्रुप, तबला वादक विक्रम घोष और सरोद वादक अयान-अमान अली कान की जुगलबंदी का कार्यक्रम रखा गया। मैच से पहले पूर्व आईसीसी चेयरमैन जगमोहन डालमिया पर पांच मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
इसी रंगारंग समारोह को लेकर सीएबी ने आपत्ति जताई थी। राज्य सरकार को भी इस कार्यक्रम के बारे में मालूम है, लेकिन उनकी ओर से इसे रद्द करने के लिए आईसीसी से कोई बात नहीं की गई है। समारोह की ईडन गार्डन में शाम को रिहर्सल भी कराई गई। वहीं मु यमंत्री ममता बनर्जी को फाइनल के लिए आमंत्रित किया गया है।