फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 विश्व कप पर फैसला आज: ICC की बैठक में खुल सकती है IPL 2020 की राह

Thu, 28 May 2020 02:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ल्ड टी-20 - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

आईसीसी बोर्ड की आज जब टेलिकॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक होगी तो उसमें ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को 2022 तक स्थगित करने और अक्तूबर में आईपीएल के आयोजन को औपचारिक रूप दिए जाने की संभावना है। कोरोना के कारण बनी परिस्थितियों में अगर इसे औपचारिक रूप दे दिया जाता है तो इस फैसले से सदस्यों को आगामी महीनों के लिए अपनी द्विपक्षीय सीरीज का खाका तैयार करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


आईसीसी बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘इसकी पूरी संभावना है कि गुरुवार को होने वाली बैठक के दौरान टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने का फैसला किया जाए, लेकिन सवाल यह है कि वहां औपचारिक घोषणा की जाएगी या नहीं। वर्तमान परिस्थितियों में टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन की बहुत कम संभावनाएं हैं। मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया या अन्य शीर्ष क्रिकेट बोर्ड को इससे परेशानी होगी।’

हालांकि, आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात का खंडन किया है कि वर्ल्ड कप को स्थगित करने पर कोई फैसला लिया गया है। उसके मुताबिक इवेंट को लेकर प्लानिंग जारी है।
विज्ञापन


...तब ऑस्ट्रेलिया-भारत मैच
ऐसी संभावना है कि टी-20 वर्ल्ड कप को अक्तूबर-नवंबर 2022 तक स्थगित किया जा सकता है जबकि भारत 2021 में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। ऐसे में भारत इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकता है क्योंकि सदस्य देश महामारी के कारण पैदा हुए वित्तीय संकट से उबरने के लिए द्विपक्षीय सीरीज को प्राथमिकता दे सकते हैं। बोर्ड के सदस्य ने कहा कि यह केवल सदस्य देशों से ही नहीं बल्कि प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स से जुड़ा मुद्दा भी है जिसके पास आईसीसी प्रतियोगिताओं के साथ ही बीसीसीआई और आईपीएल के भी प्रसारण अधिकार हैं।

क्या चाहता है बीसीसीआई
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘कुछ सवाल हैं जिन पर गौर करने की जरूरत है। इनमें फरवरी-मार्च 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन की व्यावसायिक व्यावहार्यता है। इससे पहले अक्तूबर-नवंबर में आईपीएल का आयोजन फिर अगला आईपीएल मार्च से मई के बीच आयोजित करना शामिल है। इस तरह से हम छह महीने के अंदर तीन बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन पर ध्यान दे रहे हैं। भारत निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया जाएगा और इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आएगा।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें