फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कोरोना को मात देकर घर लौट मंत्री जितेंद्र आव्हाड बोले- मैंने लोगों की सलाह को गंभीरता से नहीं लिया था

Thu, 28 May 2020 01:41 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के आवासीय मंत्री जितेंद्र आव्हाड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कहर से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के आवासीय मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के पीछे अपने लापरवाह व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में अस्पताल में कुछ दिनों तक भर्ती रहने के बाद संक्रमण से उबरे आव्हाड ने कहा कि उन्हें दो दिन से अधिक समय तक वेंटीलेटर पर रखा गया था। एनसीपी नेता ने एक डेवलेपर्स लॉबी बीडीए द्वारा आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा कि कोरोना से संक्रमित होने की वजह मेरा लापरवाही भरा व्यवहार था। मैंने लोगों की सलाह को गंभीरता से नहीं लिया इसलिए मैं कोरोना के जाल में फंस गया।

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस फैलने के शुरुआती दिनों में आव्हाड को राहत कार्यों के लिए घूमते हुए देखा गया था। मंत्री ने कहा कि उनकी इच्छाशक्ति ने उन्हें इस मुश्किल दौर से बाहर आने में मदद की और पिछले दो हफ्तों में उनकी सेहत में तेजी से सुधार आया है।
विज्ञापन


आव्हाड ने कहा कि वह महाराष्ट्र कैडर के एक आईएएस अधिकारी की तरह अन्य के मुकाबले अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं जो इतनी तेजी से स्वस्थ हुए। मंत्री ने कहा कि उनका हीमोग्लोबिन स्तर अब बढ़ गया है और वह खान-पान का विशेष तौर पर ख्याल रख रहे हैं। हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के एक अन्य कैबिनेट मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें