फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच फिक्सिंग: अजीबो-गरीब तरीके से 46 रन पर लुढ़क गई यह टीम, ICC ने दिए जांच के आदेश

Wed, 31 Jan 2018 04:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
dubai t20
विज्ञापन

आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की एंटी करप्शन यूनिट ने यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात) में खेले गए एक निजी टी-20 टूर्नामेंट के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। आईसीसी ने जांच के आदेश टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बेहद अजीबो-गरीब ढंग से आउट होने के बाद जारी किए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस टूर्नामेंट के एक मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है, जिसमें बल्लेबाज बहुत ही हास्यास्पद तरीके से आउट होते दिख रहे हैं। इस घटना के बाद इस मैच को फिक्सिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अब आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट 'अजमन ऑल स्टार्स लीग' के इस मैच की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अंपायर के छोर पर खड़ा बल्लेबाज जबरन अपना विकेट खोने के लिए क्रीज पर दौड़ रहा है। एंटी करप्शन यूनिट के जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने कहा कि यूएई के अजमन में हुई अजमन ऑल स्टार लीग अभी जांच के दायरे में हैं। फिलहाल अभी इसके बारे में खिलाड़ियों और अधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन


दुबई में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के एक मैच में स्टार शारजाह वॉरियर्स की टीम को 136 रन का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम के सभी बल्लेबाज महज 46 रन के स्कोर पर सिमट गए। इस टीम के ज्यादातर बल्लेबाज स्टंप और रन आउट हुए, जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए यह मामला सामने आया।
विज्ञापन


देखें वीडियो:

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें