फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉटसन की दहाड़, भारतीय स्पिनरों को धो डालूंगा

Mon, 18 Feb 2013 07:10 PM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वॉटसन ने साफ कर दिया कि उनकी टीम 22 फरवरी से यहां शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाएगी। वॉटसन से पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी इंग्लैंड के केविन पीटरसन की तरह खेलेंगे, उन्होंने कहा, ‘बेशक।
विज्ञापन


आपको स्पिनरों के खिलाफ इस तरह से आक्रामक रवैया अख्तियार करना होगा, जिससे कि वह लय हासिल नहीं कर पाएं। आपको स्पिनरों और तेज गेंदबाजों पर दबाव बनाना होगा। यहां जो विदेशी खिलाड़ी सफल रहे हैं उन्होंने ऐसा किया।

पीटरसन स्पिन को अच्छी तरह से खेलता है और निश्चित तौर पर वह स्पिनरों के खिलाफ काफी आक्रामक खेलता है। हमें भी यहां अधिक से अधिक सफलता हासिल करने के लिए यह रणनीति अपनानी होगी।’ वॉटसन का मानना है कि दूसरा अभ्यास मैच समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर भारतीय परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। इसलिए हम दो अभ्यास मैच खेल रहे हैं ताकि पहला टेस्ट मैच शुरू होने तक खिलाड़ी परिस्थितियों से अवगत हो जाएं।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें