फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपने गेम पर भरोसा है, जल्द करूंगा वापसी'

Thu, 07 Mar 2013 06:50 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर किए गए ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उन्हें अपने गेम पर पूरा भरोसा है और वह जल्द वापसी करेंगे।
विज्ञापन


अपने ट्विटर पेज पर सहवाग ने लिखा, ‘टीम में वापसी के लिए मैं कठिन मेहनत जारी रखूंगा। मुझे अपने गेम पर भरोसा है और पूरा विश्वास है कि मैं वापसी करने में सफल रहूंगा।’

सहवाग ने साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम इंडिया को सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए शुभकामना देते हुए लिखा, ‘टीम इंडिया को हमारी बहुत-बहुत शुभकामना।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने कहा कि सहवाग को बाहर करने की बात सुनकर काफी दुख हुआ क्योंकि वह मेरे चार सबसे इंटरटेनिंग खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। हालांकि व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि सहवाग के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया को खुश होना चाहिए। उनके बारे में कभी कोई अनुमान लगाना बेहद मुश्किल काम है। क्या पता वह अगले ही मैच में एक बार फिर 300 का स्कोर बना जाते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें