फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी कीमत सुनकर दंग रह गए मौरिस

Mon, 04 Feb 2013 07:28 PM IST
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा खरीदे गए दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मौरिस का कहना है कि जिस तरह से आईपीएल-6 की नीलामी के दौरान क्रिकेटरों की बोलियां लगाईं जा रही थीं यह देखकर वह दंग रह गए क्योंकि उन्होंने कभी इस तरह पैसों का खेल होते और खिलाड़ियों को बिकते नहीं देखा था।
विज्ञापन


कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने उन्हें उनकी बेसप्राइज 20,000 डॉलर से 31 गुणा ज्यादा 625,000 डॉलर यानी 3.3 करोड़ रुपये में खरीदा है। मौरिस के लिए बोली की शुरुआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने शुरू की लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें बोली से बाहर कर दिया।

बकौल मौरिस, ‘मैंने जिंदगी में कभी इतना पैसा नहीं देखा है। नील मैकेंजी ने मेरे साथ कुछ तफरी ली, जब 450000 डॉलर की बोली लगाई गई। वास्तव में कोई विश्वास नहीं कर सकता कि आखिर हो क्या रहा है।’ 25 वर्षीय इस क्रिकेटर की कमाई अब 5.5 मिलियन हो गई है और वह इस असमंजस में हैं आखिर इस पैसे को कैसे खर्च करें। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से, मैं नहीं जानता कि इसे कैसे और कहां खर्च करूं। हां, इसमें से मैं कुछ अपने माता-पिता को दूंगा, जितना उन्हें चाहिए।’
विज्ञापन

 
बड़े प्लेटफॉर्म मिलने की थी उम्मीद
पिछले सीजन नेशनल टी-20 टूर्नामेंट में मौरिस घरेलू टीम लायंस के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। उसी साल चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग की उन पर निगाहें थीं। मौरिस ने कहा, ‘तब फ्लेमिंग मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे बात भी की।

उन्होंने कहा कि वह मेरी गेंदबाजी से खुश हैं। लिहाजा मेरा अनुमान था कि मुझे अब बड़ा प्लेटफॉर्म मिलने जा रहा है। स्कूल के समय से ही फ्लेमिंग मेरे हीरो में से एक रहे हैं। इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं। फैफ डू प्लेसिस और एल्बी मोर्कल आईपीएल में खेल रहे हैं। वास्तव में यह मजेदार होने जा रहा है।’

आईपीएल पर उन्होंने कहा कि ‘मैंने सुना है कि वहां काफी गर्मी है लेकिन प्लेसिस और कई खिलाड़ियों से सुन चुका हूं कि वहां प्रत्येक लोगों में क्रिकेट का क्रेज है और वास्तव में मेरे लिए यह अनुभव अनोखा होगा।’
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें