फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडम जम्पा ने कहा- पांड्या के सामने फेल हो गए मेरे सारे प्लान, चूक हुई तो होगा ये हाल

Tue, 19 Sep 2017 11:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
एडम जम्पा
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जांपा ने माना कि हार्दिक पांड्या के आगे उनकी योजना धरी रह गई। वह अपनी योजनाओं को लागू करने में ही विफल रहे। पहले वनडे में जांपा के एक ओवर में 24 रन गए थे जिसमें हार्दिक पांड्या के लगातार तीन छक्के शामिल थे। यह ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट माना गया था। एक समय भारतीय टीम ने 87 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद पांड्या (83) और महेंद्र सिंह धोनी (79) ने 118 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम की जीत की नींव रख दी थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले वनडे में डकवर्थ लुईस नियम से 26 रन से हार गई थी।   
विज्ञापन


जांपा ने कहा कि मुझे बड़ा नाज था कि मैं दबाव में अच्छी गेंदबाजी करता हूं लेकिन उस दिन मैं पांड्या के खिलाफ वैसी गेंदबाजी नहीं कर पाया जैसी मुझे करनी चाहिए थी। उन्हें स्ट्राइक से हटाना जरूरी था लेकिन मैंने तीन गेंदें उनके बल्ले के करीब फेंक दी। हार्दिक जैसे खिलाड़ी के आगे अगर आप चूकोगे तो गेंद बाहर जाएगी। वह काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय मुख्य स्पिनर ने कहा कि उपमहाद्वीप में गेंदबाजी करते समय गेंद की लंबाई काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। ऑस्ट्रेलिया में अगर आप गेंद की लेंथ में थोड़ी चूक करते भी हो तो मैदान के आकार के कारण बच सकते हो लेकिन यहां गेंद की लंबाई काफी महत्वपूर्ण है। 
Trending Videos

ऐसा तो वॉर्न के साथ भी हुआ होगा  

हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS
जांपा ने कहा कि आप लगातार तीन छक्के खाना पसंद नहीं करोगे लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा होता है। शेन वॉर्न के साथ भी ऐसा हुआ हो। जब तक आप अपने ऊपर काफी दबाव नहीं ओढ़ते और हालात से सीखते हो तब तक यह अच्छा है। उम्मीद करता हूं कि अगली बार उन्हें जल्दी आउट कर पाऊंगा। पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की निगाहें बृहस्पतिवार को होने वाले दूसरे वनडे पर लगी है। जांपा ने कहा कि हमारे गेंदबाजी आक्रमण में काफी विविधता है। हमारे पास दो अच्छे तेज गेंदबाज हैं और साथ ही लेग और ऑफ स्पिनर भी हैं। उन्होंने कहा कि 21 ओवर में 164 का लक्ष्य काफी मुश्किल हो गया था खासकर जब उन्होंने आठ ओवरों के अंदर 35 रन में हमारे चार विकेट गिरा दिए थे। भारतीय गेंदबाजों ने वाकई अच्छा प्रदर्शन किया। रात्रि में गेंद ज्यादा घूम रही थी और ऐसे में स्पिनरों का सामना करना मुश्किल था। 
विज्ञापन

धोनी जैसा मार्गदर्शक टीम इंडिया के लिए उपयोगी 

adam jampa - फोटो : pti
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिन हथियार जांपा ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के अपने साथी धोनी की भी काफी सराहना की जिन्होंने दूसरे छोर पर काफी जिम्मेदाराना पारी खेली। उन्होंने कहा कि एम एस ने दबाव में ऐसी कई पारियां खेली हैं। हार्दिक जैसे खिलाड़ी और भारतीय टीम के लिए धोनी जैसा गाइड काफी मददगार है। जांपा ने माना कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पारी के मध्य में हार्दिक-धोनी की साझेदारी तोड़ने के लिए अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए। हमने इस बारे में बात की थी कि नए बल्लेबाज के सामने अच्छी शुरुआत करना कितना महत्वपूर्ण है लेकिन हम ऐसा कर नहीं पाए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें