फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं टीम की जरूरत के मुताबिक किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी को तैयार : श्रेयस

Wed, 01 Nov 2017 02:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
विज्ञापन
भारत के नवोदित बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘मैं भारत के लिए टीम की जरूरत के मुताबिक किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। मैं फिलहाल भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बाबत सोच रहा हूं। मुझे भारत के लिए इस टी-20 सीरीज में एक भी मैच खेलने को मिलता है तो उसका भरपूर लाभ उठाने की पुरजोर कोशिश करूंगा। मैं आईपीएल में मेरी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने मुझे जरूरत के साथ शीर्ष क्रम में कभी तीसरे और कभी तीसरे नंबर पर उतारा।’ 
विज्ञापन


श्रेयस ने अपनी कप्तानी में भारत ‘ए’ को त्रिकोणीय सीरीज जिताने में बल्ले से कमाल किया था। श्रेयस ने इस बाबत कहा, ‘ मैं इस सीरीज में अच्छे आगाज को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहा था  लेकिन फाइनल में मैं ऐसा करने में कामयाब रहा।’ श्रेयस से यह सवाल किया गया कि भारत अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी टी-20 मैच नहीं जीत पाया तो इसके लिए टीम इंडिया की बैठक में क्या रणनीति बनाई है? इस पर श्रेयस ने हंसते हुए हल्के फुल्के अंदाज में जवाब दिया, ‘मैंने अभी तक  टीम की एक भी बैठक में शिरकत नहीं की है। हमारे टीम प्रबंधन ने इस बाबत जरूर रणनीति बनाई होगी। हमारी टीम में हर किसी को यह मालूम है कि न्यूजीलैंड की टीम खासी जुझारू टीम है और हम उसे हल्के नहीं ले सकते। न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए हमारी पूरी टीम को एक इकाई के रूप में खेलना होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम का मंगलवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र था। ऐसे में प्रैक्टिस के लिए कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी ,हार्दिक पांडया, रोहित शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने प्रैक्टिस नहीं की । नवोदित श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज ही प्रैक्टिस के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें