फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: बिना सेमीफाइनल खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगा भारत, जानिए कैसे?

Tue, 09 Jul 2019 06:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
जोश से लबरेज टीम इंडिया जब अद्भुत संयोजन वाली न्यूजीलैंड से मंगलवार को विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में टकराएगी तो मैदान पर जोश और उत्साह देखने लायक होगा। वर्ल्ड कप के 44 साल के इतिहास में पहली बार भारत-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। मगर अंदेशा है कि बारिश इस मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : pti
मौसम पूर्वानुमान वेबसाइट एक्यूवेदर की माने तो मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है। लीग राउंड के कई मैच बारिश की बलि चढ़ गए थे, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। अगर मंगलवार को बारिश के चलते मैच नहीं हुआ तो फिर बुधवार को यह मुकाबला खेला जाएगा, जो कि रिजर्व डे है। बदकिस्मती से अगर रिजर्व डे को भी बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाया तो टीम इंडिया बिना खेले ही सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी। 

अगली स्लाइड में जानिए क्यों और कैसे
विज्ञापन

ऐसे सीधे फाइनल पहुंचेगा भारत

3 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
दरअसल, लीग राउंड में भारत 15 अंकों के साथ टॉप था। दूसरी ओर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली चार टीमों में 11 अंक के साथ आखिरी पायदान पर थी। यही बात विराट सेना के लिए वरदान बन रही है। भारत का इससे पहले एक मैच एक मैच बारिश के चलते ही रद्द हुआ था। उस वक्त भी सामने न्यूजीलैंड ही था।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
मैनचेस्टर में मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहने का अनुमान है। इंग्लैंड के समयानुसार 11 बजे बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। माने भारतीय समयानुसार इस वक्त दोपहर के 3:30 बज रहे होंगे, माने मैच शुरू होने के बाद बारिश होगी! बुधवार को भी बारिश की आशंका है। अगर खेल रूकने के बाद दोबारा शुरू होता है तो डकवर्थ लुईस के नियम भी देखने को मिल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें