सिकंदर रजा
रजा ने ट्विटर पर भावनात्मक पोस्ट में लिखा कि वह इस तरह से खेल को अलविदा नहीं करना चाहते थे। उन्होंने अपने हैंडल पर लिखा, 'कैसे एक फैसले ने एक टीम को अजनबी बना दिया। कैसे एक फैसले ने इतने सारे लोगों को बेरोजगार कर दिया। कैसे एक फैसला इतने सारे परिवारों को प्रभावित करता है। कैसे एक फैसले ने इतने सारे करियर खराब कर दिए, निश्चित रूप से मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को इस तरह से अलविदा नहीं करना चाहता था।'
सिकंदर रजा ने आशंका जताई है कि जिम्बाब्वे के खिलाड़ी कोई और करियर अपनाने के बारे में सोच सकते हैं। रजा खुद भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके हैं। रजा ने कहा कि मैं नहीं जानता कि एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर हम कहां खेलेंगे। क्या हमें अपना क्रिकेट का सामान जला देना चाहिए और नौकरी के लिए प्रयास करने चाहिए।