फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miracle Man: समय से पहले कैसे हुई ऋषभ पंत की रिकवरी? एनसीए स्टाफ ने सुनाई भावुक कर देने वाली कहानी, जानें

Sat, 16 Mar 2024 06:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिसंबर, 2022 में एक दर्दनाक हादसे में घायल हुए पंत ने समय से पहले रिकवर कर लिया। उनकी मानसिक दृढता और जिम्नास्टिक खेलने का अनुभव होने से इस विकेटकीपर बल्लेबाज को जल्दी रिकवरी करने में मदद मिली।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : BCC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 के जरिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए ऋषभ पंत तैयार हैं। बीसीसीआई की तरफ से उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट मिल चुका है। पिछले 1.5 सालों में उनका सामना तमाम चुनौतियों से हुआ। शारीरिक चोटों से जूझते हुए स्टार खिलाड़ी ने किस तरह खुद को मोटिवेटेड रखा, यह हर इंसान के लिए प्रेरणादायक है। बीसीसीआई ने शनिवार को 'मिरैकल मैन' सीरीज का दूसरा भाग रिलीज किया, जिसमें एनसीए स्टाफ को पंत की रिकवरी से जुड़े मुद्दे पर बात करते देखा गया।
विज्ञापन


दिसंबर, 2022 में एक दर्दनाक हादसे में घायल हुए पंत ने समय से पहले रिकवर कर लिया। उनकी मानसिक दृढता और जिम्नास्टिक खेलने का अनुभव होने से इस विकेटकीपर बल्लेबाज को जल्दी रिकवरी करने में मदद मिली। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के फिजियोथेरेपिस्ट तुलसी युवराज ने कहा, "उसके भीतर की मानसिक दृढता और आत्मविश्वास से उसने रिहैब के दौरान हमें शत प्रतिशत देने के लिये प्रेरित किया। डॉक्टरों को लगता था कि उसे दो साल लगेंगे। एक बार एनसीए आने के बाद वह तेजी से रिकवर करता गया।"

जिम्नास्टिक से मिली रिकवरी में मदद
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बचपन से जिम्नास्ट का शौक रहा है। उनके इसी शौक ने उनकी रिकवरी में मदद की। एनसीए में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच निशांता बारदोलोइ ने कहा, "ऋषभ की जिम्नास्टिक की पृष्ठभूमि होने से हमें काफी मदद मिली। कई चीजों में यह बड़ा काम आया मसलन जब उसे लगता कि वह आगे नहीं बढ़ सकता है तो वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो पाता था।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि पंत ने रिकवरी के लिये कोई कसर बाकी नहीं रखी लेकिन उन्हें यह प्रक्रिया कई बार उबाऊ लगती थी। उन्होंने कहा, "रिहैब (चोट के बाद फिटनेस फिर हासिल करने का दौर) काफी उबाऊ होता है। बार बार एक ही चीज करना लेकिन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। जितना अधिक करेंगे, उतना ही जल्दी ठीक होंगे।"

आईपीएल में खेलते दिखेंगे ऋषभ पंत
बीसीसीआई ने हाल ही में पंत को आईपीएल में भाग लेने की मंजूरी दे दी थी। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स उनकी कप्तानी में खेलने के लिए तैयार है। दिल्ली की टीम अपना अभियान 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरु करेगी। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "मैदान पर लौटकर बहुत खुश हूं। क्रिकेट के लिये मेरा प्यार बढ़ गया है। पहले भी मुझे इससे मुहब्बत थी लेकिन अब यह बेइंतहा हो गई है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें