फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hilton Cartwright Catch: मार्श कप के फाइनल में हिल्टन कॉटराइट ने पकड़ा शानदार कैच, फील्डिंग के दम पर मैच पलटा

Fri, 11 Mar 2022 07:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

हिल्टन कॉटराइट ने अपने शानदार कैच से आखिरी के ओवरों में मैच पलट दिया और अपनी टीम को मार्श कप का विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके कैच का वीडियो क्रिकेट फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 
 
विज्ञापन
हिल्टन कॉटराइट का कैच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्श कप के फाइनल में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने न्यू साउथ वेल्स को 18 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मेलबर्न के जंक्शन ओवल में खेले गए फाइनल मैच में एंड्रयू टाय और झाय रिचर्डसन ने शानदार खेल दिखाया। इस करीबी मैच में हिल्टन कॉटराइट ने अपनी फील्डिंग से मैच का नतीजा बदल दिया। उन्होंने आखिरी के ओवरों में बाउंड्री पर बेहतरीन कैच पकड़कर सेट बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मैच पूरी तरह से पलट गया। पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यह मैच हारती हुई दिख रही थी, लेकिन बाद में यही टीम विजेता बनी। 
विज्ञापन


न्यू साउथ वेल्स की पारी के 44वें ओवर ओवर तक लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का पलडा भारी था। सभी का मानना था कि यह टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। मोइजेज हेनरिक्स सेट होकर आसानी से रन बना रहे थे और अपनी टीम को जीत के करीब ले जा चुके थे। तभी कॉटराइट ने बेहतरीन कैच लपककर उन्हें पवेलियन भेज दिया और अपनी टीम की जीत के दरवाजे खोल दिए। 

44वें ओवर में टूटी साझेदारी
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए थे और न्यू साउथ वेल्स के सामने 226 रन का लक्ष्य था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू साउथ वेल्स की टीम बहुत ही बेहतर स्थिति में थी। 44 ओवर में दो बल्लेबाज क्रीज पर नजरें जमा चुके थे और टीम को 36 गेंद में 22 रन की जरूरत थी। हेनरिक्स समझदारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे और बेन डॉरसुइस अच्छे से उनका साथ निभा रहे थे। 
विज्ञापन




वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए 11वां ओवर डॉर्सी शॉर्ट ने किया और पहली ही गेंद पर हेनरिक्स ने सीधे बल्ले से बड़ा शॉट लगाया। गेंद तेजी से बाउंड्री के पार जा रही थी, लेकिन कॉटराइट ने लॉग ऑन से कुछ कदम दौड़ने के बाद शानदार डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया। जब उन्होंने गेंद को पकड़ा तब पूरी तरह से हवा में थे। इसके बाद जमीन पर गिरने पर भी उन्होंने गेंद नहीं छोड़ी। इस वजह से हेनरिक्स को पवेलियन लौटना पड़ा। उनके वापस जाते ही न्यू साउट वेल्स की टीम दबाव में आ गई और यह मैच 18 रन से हार गई। 

कमेंटेटर भी हैरान
कॉटराइट का कैच देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि क्या हो रहा है। कोई खिलाड़ी कैसे इतनी तेजी से डाइव लगाकर यह कैच पकड़ सकता है। कमेंटेटर ने कहा कि दबाव वाली स्थिति में यह कैच अविश्वसनीय है। हेनरिक्स के आउट होने के बाद अगले ओवर में एडम जैम्पा और उसके बाद वाले ओवर में तनवीर सांघा भी आउट हो गए। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम यह मैच हार गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें