फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvENG: पहले दिन वेस्टइंडीज का स्कोर 264/8, होप-हेटमेयर-जेच के अर्धशतक

विज्ञापन
शाई होप
विज्ञापन

शाई होप (57), शिमरोन हेटमेयर (नाबाद 56) और रोस्टन चेज (54) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने ब्रिजटाउन में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 8 विकेट पर 264 रन बनाए। कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। क्रेग ब्रेथवेट और जॉन कैम्बेल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

विज्ञापन


कैम्पबेल 53 गेंदों पर 44 रन बनाकर मोइन अली की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इसके बाद ब्रेथवेट का शाई होप ने साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। ब्रेथवेट 130 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बेन स्टोक्स ने जो रूट के हाथों कैच कराया।

डेरेन ब्रावो कुछ खास कमाल नहीं कर सके। ब्रावो को दो रन के निजी स्कोर पर स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोस्टन चेज और हेटमेयर ने पांचवें विकेट के लिए 66 रन जोड़े। होप को जेम्स एंडरसन ने बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। चेज ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 118 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। शेन डोरिच को जेम्स एंडरसन ने खाता भी नहीं खोलने दिया।
विज्ञापन


कप्तान जेसन होल्डर को पांच रन के निजी योग पर एंडरसन ने अपनी ही गेंद पर कैच किया जबकि केमार रोच को स्टोक्स ने रूट के हाथों कैच कराकर खाता भी नहीं खोलने दिया। इंग्लैंड की ओर से एंडरसन ने सबसे अधि चार विकेट लिए जबकि स्टोक्स के खाते में तीन विकेट गया। एक विकेट मोइन अली ने झटका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें