भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से टेस्ट कैरियर का आगाज करने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स पर अपने हेल्मेट पर उत्पादक का लोगो लगाकर खेलने के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना किया गया है।
मैच के चौथे दिन हेनरिक्स के हेल्मेट पर उत्पादक का लोगो पाया गया, जिसके बाद उन्हें आईसीसी की आचार संहित 2.1.1 के तहत जुर्माना किया गया।
गौरतलब है कि चेन्नई टेस्ट से अपने कैरियर का आगाज करने वाले हेनरिक्स ने भारत के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 68 और दूसरी में नाबाद 80 रन बनाए थे।