ravi shastri
शास्त्री खुश हैं कि उनकी टीम वेस्टइंडीज में अजेय अभियान जारी रखने में सफल रही और कैरेबियाई देशों में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी। उन्होंने कहा, 'वेस्टइंडीज को वेस्टइंडीज में तीनों प्रारूपों में हराना विशेषकर सीमित ओवरों के प्रारूप और टेस्ट मैचों में, मुझे लगता है कि यह अभूतपूर्व है। एक टीम कैरेबियाई दौरे पर जाए और कोई मैच नहीं गंवाए, मुझे नहीं लगता कि अतीत में ऐसा हुआ है और निकट भविष्य में भी यह आसानी से नहीं होगा।'