फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के लिए राहत भरी खबर, कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक

Tue, 10 Sep 2019 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, कोर्ट ने शमी और उनके भाई हसीब अहमद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रोक लगा दी है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
mohammad shami
शमी के वकील सलीम रहमान ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह आदेश सोमवार को अलीपुर कोर्ट में जिला न्यायाधीश राय चट्टोपाध्याय ने दिया। अब दो महीने बाद यह मामला कोर्ट में उठेगा। यानी दो नवंबर से इस मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

3 of 5
शमी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने बीते दो सिंतबर को मोहम्मद शमी और उनके भाई के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। साथ ही कोर्ट ने शमी को 15 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा था। 

4 of 5
mohammed shami
मालूम हो कि शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा के मामले में शमी और उनके भाई के खिलाफ केस दायर किया था। साल 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media
फिलहाल, शमी वेस्टइंडीज सीरीज के बाद अमेरिका में हैं। वो 12 सिंतबर को भारत लौटेंगे। हालांकि, वह अपने वकील सलीम रहमान के संपर्क में हैं। साथ ही साथ अमेरिकी वकील से सलाह मशविरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें