फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कोच कर रहे हैं भारतीय सपोर्ट स्टाफ की वकालत, भरत अरुण-श्रीधर का दावा मजबूत 

Sun, 18 Aug 2019 10:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत अरुण और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रवि शास्त्री को भारतीय टीम का हेड कोच चुने जाने के बाद अब उनके सहायकों के चुने जाने की बारी है। माना यही जा रहा है कि सपोर्ट स्टाफ के चयन में एक बार फिर शास्त्री की चलने वाली है।

विज्ञापन


शास्त्री साफ कर चुके हैं कि उन्हें विदेशी नहीं बल्कि भारतीय सपोर्ट स्टाफ चाहिए है, जिसके चलते यह माना जा रहा है कि गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फीलंर्डग कोच आर श्रीधर का पलड़ा भारी रहने वाला है। बल्लेबाजी कोच के लिए मुकाबला विक्रम राठौड़ और संजय बांगड़ के बीच होने जा रहा है, लेकिन इस बार बांगड़ को शास्त्री का आशीर्वाद नहीं प्राप्त है।

ऐसे में राठौड़ इस पद के लिए बड़े दावेदार बन गए हैं। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति सोमवार से भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ के चयन का जिम्मा संभालेगी। उम्मीदवार ज्यादा होने के चलते यह प्रक्रिया चार दिन तक चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विदेशी भी हैं दावेदार

हेड कोच की तरह सपोर्ट स्टाफ के लिए विदेशी क्रिकेटरों ने भी रुचि दिखाई है। सूत्र बताते हैं कि बल्लेबाजी कोच के लिए बांगड़, राठौड़ के अलावा इंग्लिश बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट, मार्क रामप्रकाश के अलावा रोबिन सिंह, लालचंद राजपूत, रोबिन सिंह और दिल्ली के पूर्व रणजी क्रिकेटर मिथुन मन्हास भी दौड़ हैं, जबकि गेंदबाजी के कोच के लिए पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज डारेन गॉफ ने भी रुचि दिखाई है।

बताया जाता है कि वेंकटेश प्रसाद ने भी इस पद पर दौड़ में हैं, जबकि फील्डिंग कोच के लिए श्रीधर की टक्कर दिग्गज जोंटी रोड्स से है। रोड्स का रिकार्ड देखते हुए श्रीधर को कड़ी टक्कर मिल सकती है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक सपोर्ट स्टाफ केलिए 30 उम्मीदवार इंटरव्यू की रेस में है, जबकि फीजियो के लिए 30 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

पहले भी शास्त्री की ही चली है

सपोर्ट स्टाफ के चयन में पहले भी शास्त्री की ही चली है। पिछली बार सीएसी ने राहुल द्रविड और जहीर खान को बतौर सलाहकार रखने की सलाह दी थी, लेकिन शास्त्री ने इन दोनों की सेवाएं नहीं ली थीं। इस बार भी वह खुलासा कर चुके हैं कि अगर सपोर्ट स्टाफ के लिए चयन समिति उनका पक्ष जानना चाहेगी तो वह इसके लिए तैयार हैं।

सूत्र बताते हैं कि चयन समिति शास्त्री से सपोर्ट स्टाफ के बारे में उनकी राय मांग सकती है। शास्त्री की पसंद अरुण, श्रीधर हैं, लेकिन बांगड़ को विराट कोहली पसंद करते हैं। विश्व कप से पहले और उसके दौरान मध्य क्रम को लेकर छिड़े विवाद का जिम्मेदार बांगड़ को माना जा रहा है।

हालांकि बतौर बल्लेबाजी कोच बांगड़ का रिकार्ड शानदार है। उनके कार्यकाल में भारतीय बल्लेबाजों ने ओडीआई में 72 शतक, 143 अर्धशतक, टेस्ट में 69 शतक और 111 अर्धशतक जड़े हैं। यह रिकार्ड जॉन राइट, ग्रेग चैपल, गैरी कस्र्टन, डंकन फ्लैचर पर भारी पड़ता है।

बांगड़ का चयन इस बात पर निर्भर करेगा कि वह चयन समिति के आगे अपना प्रस्तुतिकरण किस तरह देते हैं। सूत्रों के मुताबिक हेड कोच के चयन के दौरान सीएसी ने शास्त्री मध्य क्रम के बारे में बात की थी। एमएसके प्रसाद वाली चयन समिति बांगड़ से मध्य क्रम पर लंबी चर्चा कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें