फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvWXI: परेरा की आतिशी पारी की बदौलत वर्ल्ड-XI ने  पाक को दी 7 विकेट से मात  

Thu, 14 Sep 2017 12:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
थिसारा परेरा और हाशिम अमला - फोटो : icc
विज्ञापन
पाकिस्तान और वर्ल्ड इलेवन के बीच खेले गए इंडिपेंडेस कप में खेले गए दूसरे मैच में वर्ल्ड इलेवन ने पाक को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान द्वारा जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में जीत के लिए दिए 175 रन के लक्ष्य को वर्ल्ड इलेवन ने हाशिम अमला 72(55) और थिसारा परेरा की 19 गेंद में 47 रन की धुआंधार पारी की बदौलत 1 गेंद और 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।  थिसारा परेरा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


 लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले मैच में 20 रन से जीत हासिल करने के बाद उत्साहित पाकिस्तान के लिए एक बार फिर पारी की शुरुआत फखर जमान और अहमद शहजाद ने की। लगातार दूसरी बार पाकिस्तानी टीम को पहला झटका फखर जमान के रूप में लगा। 13 गेंद पर 21 रन बनाने के बाद पांचवें ओवर में जमान सैमुअल बद्री की गेंद पर बोल्ड हो गए।

जमान के आउट होने के बाद पिछले मैच में जीत के हीरो रहे बाबर आजम(45) ने अहमद शहजाद(43) के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी कर स्कोर को 12 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। तेरहवें ओवर की दूसरी गेंद पर शहजाद इमरान ताहिर की गेंद पर मिलर को कैच दे बैठे। शहजाद के पवेलियन लौटने के बाद आजम और शोएब मलिक ने धुंआधार बल्लेबाजी जारी रखी। इस दौरान शोएब मलिक पाकिस्तान की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। आजम और शोएब के बीच 35 रन की साझेदारी हुई थी कि सैमुअल ने बाबर को मिलर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। पाकिस्तानी टीम 19वें ओवर में 150 रन के पार पहुंची ही थी कि थिसारा परेरा ने इमाद वसीम और सरफराज अहमद के रूप में पाक को दोहरे झटके दिए लेकिन पारी की अंतिम गेंद पर आउट होने से पहले शोएब मलिक ने 17 रन और जोड़कर पाकिस्तान को 6 विकेट पर 174 रन पर पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड इलेवन की शरुआत अच्छी रही। ओपनर तमीम इकबाल और हाशिम अमला ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर तमीम का सोहेल खान ने काम तमाम कर दिया। 23 रन बनाकर तमीम सोहेल खान की गेंद पर शोएब मलिक को कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए टिम पैनी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके। लेकिन दूसरे छोर अमला ने अपने सधे हुए अंदाज में हमला जारी रखा और विश्व एकादश के कप्तान हमवतन फेफ डुप्लेसी के साथ 32 रन की साझेदारी की। पारी के चौदहवें ओवर की आखिरी गेंद पर डुप्लेसी मोहम्मद नवाज की गेंद पर 20 रन बनाकर शादाब खान को कैच दे बैठे। 

इसके बाद अमला का साथ देने आए श्रीलंकाई बल्लेबाज थिसारा परेरा। उस वक्त जीत के लिए वर्ल्ड इलेवन को 6 ओवर में 69 रन की दरकार थी। परेरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 5 गगन चुंबी छक्कों की बदौलत 47 रन बनाकर अपनी टीम को 1 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। अंत में अमला 72 और परेरा 47 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें