फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले मुश्किल में दक्षिण अफ्रीकी टीम, पूर्व क्रिकेटर अमला ने कही ये बड़ी बात

Sun, 02 Jan 2022 12:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में दक्षिण अफ्रीकी टीम 200 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी थी। पहली पारी में टीम 197 रन और दूसरी पारी में 191 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
विज्ञापन
हाशिम अमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सोमवार से जोहानिसबर्ग में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 113 रन से जीत हासिल की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को वापसी करनी होगी। हालांकि, उनके लिए यह मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि पहले मैच के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी कमजोर पड़ गई है।
विज्ञापन


डिकॉक के संन्यास लेने से बल्लेबाजी कमजोर
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ने इस बात पर चिंता भी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इससे दक्षिण अफ्रीकी टीम मुश्किल में पड़ गई है। अमले ने कहा- टेस्ट में तेम्बा बावुमा और डिकॉक हमारे दो मुख्य बल्लेबाज थे। अब जबकि डिकॉक ने संन्यास ले लिया है, तो इससे टीम की बैटिंग लाइन अप कमजोर पड़ गई है। अब बावुमा पर जिम्मेदारी बढ़ गई है।

दूसरे टेस्ट में बावुमा की भूमिका महत्वपूर्ण
अमला ने कहा- बावुमा को अब और ऊपर बल्लेबाजी करनी होगी। उन्हें तीसरे या चौथे नंबर पर आना होगा और अच्छी पारी खेलनी होगी। अमला ने उम्मीद जताई है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरे टेस्ट में पलटवार करने में कामयाब होगी और भारत को सीरीज जीतने से रोक लेगी। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
विज्ञापन


एल्गर और मार्करम को खेलनी होगी बड़ी पारी
अमला ने कहा- कप्तान डीन एल्गर और एडेन मार्करम के पास काफी अनुभव है और वह क्लास प्लेयर्स हैं। उनके नाम कई शतक हैं। अगर वह अच्छी पारी खेलने में कामयाब होते हैं, तो टीम में मौजूद युवा खिलाड़ियों को हिम्मत मिलेगी। सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में दक्षिण अफ्रीकी टीम 200 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी थी। पहली पारी में टीम 197 रन और दूसरी पारी में 191 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

अमला सेेंचुरियन टेस्ट में दो दोहरे शतक लगा चुके
टेस्ट करियर में नौ हजार से ज्यादा रन बनाने वाले अमला ने कहा कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने कहा कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जब 300 से ज्यादा रन बनाए, तभी दक्षिण अफ्रीका के लिए परेशानी खड़ी हो गई थी। उन्हें भी इससे ज्यादा स्कोर करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अमला ने टेस्ट करियर में सेंचुरियन में दो दोहरे शतक लगाए थे। इसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ 2014 और इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में दोहरे शतक शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें