फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएलसी की आईपीएल को हां, चेन्नई मैचों को ना

Fri, 29 Mar 2013 12:09 AM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने यहां अपने चोटी के क्रिकेटरों को आईपीएल में खेलने की अनुमति दे दी लेकिन उन्हें चेन्नई में होने वाले मैचों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


आईपीएल संचालन परिषद पहले ही इस टी-20 लीग के चेन्नई में होने वाले मैचों से श्रीलंकाई क्रिकेटरों को दूर रखने का फैसला कर चुकी है। श्रीलंका क्रिकेट के अनुसार श्रीलंकाई क्रिकेटरों के आईपीएल 2013 में खेलने को लेकर खेल मंत्री से चर्चा की।

विदेश मंत्री द्वारा खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भेजी गई सूचना के आधार पर फैसला किया गया कि खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया जाएगा लेकिन उन्हें तमिलनाडु के किसी भी स्थान पर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने के बारे में उनकी निजी राय भी ली जाएगी।
विज्ञापन


आईपीएल संचालन परिषद के फैसले से निराश हैं मुरली
श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन उनके देश के खिलाड़ियों को चेन्नई में मैच खेलने की अनुमति नहीं देने के फैसले से निराश हैं। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने श्रीलंका में तमिलों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर राज्य में राजनीतिक तनाव को देखते हुए उसके खिलाड़ियों की मेजबानी करने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों को चेन्नई में होने वाले मैचों से दूर रखने का फैसला किया गया था। आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बंगलोर की तरफ  से खेलने वाले मुरलीधरन ने कहा, ‘यह क्रिकेट के लिए दुखद दिन है कि हमें भारत के किसी हिस्से में खेलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह सरकार का फैसला है और यदि वह हमें सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती तो हमें सतर्क रहना होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें