फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओए के घेरे में मिताली-हरमनप्रीत, खिलाड़ियों को 'शिष्टाचार' बनाए रखने को कहा

Sun, 25 Nov 2018 03:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
harmanpreet-mithali
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ महिला विश्व टी20 सेमीफाइनल में टीम की सबसे सीनियर खिलाड़ी मिताली राज को विवादास्पद तरीके से जगह नहीं मिलने के बाद प्रशासकों की समिति (सीओए) कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मिताली को तलब कर सकती है। भारत को अंतिम चार के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार मिताली अपना नजरिया लिखित में क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक सबा करीम को सौंप सकती हैं जो महिला क्रिकेट के प्रभारी भी हैं। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, 'समझा जाता है कि जल्द ही यहां बैठक होगी और सीओए के हरमनप्रीत, मिताली, रमेश (कोच रमेश पोवार), मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य और दौरा चयनकर्ता सुधा शाह से अलग-अलग बात करने की संभावना है जिससे कि यह समझा जा सके कि आखिर क्यों मिताली को बाहर रखा गया।' 

सीओए प्रमुख विनोद राय नाखुश हैं कि खिलाड़ियों के एजेंट टीम चयन को लेकर गैरजरूरी टिप्पणी कर रहे हैं। राय ने रविवार को पीटीआई से कहा, 'भारतीय महिला टीम के साथ जुड़े हुए दिख रहे लोगों की टिप्पणी को चिंता के साथ देखा गया है। मीडिया में इस तरह के बयान पूरी तरह से गैरजरूरी थे।' 
विज्ञापन


राय का बयान अनीषा गुप्ता नाम की महिला के ट्वीट के संदर्भ में था जिन्होंने दावा किया है कि वह फ्रीलांस पत्रकार हैं और मिताली के लिए विज्ञापन लाती हैं। बाद के डिलीट कर दिए गए ट्वीट में अनीषा ने हरमनप्रीत को 'धोखेबाज, झूठा और अयोग्य' करार दिया था। सीओए प्रमुख ने कहा, 'खिलाड़ियों की वास्तविक शिकायत के समाधान के लिए बीसीसीआई के पास क्रमानुसार अधिकारी हैं जो विशिष्ट रूप से इस काम के लिए समर्पित हैं।'

राय ने महिला टीम के साथ जुड़े लोगों को धैर्य बरतने को कहा। उन्होंने कहा, 'सभी खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और उनसे जुड़े लोगों को शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए और उचित प्रणाली पर चलना चाहिए।' पता चला है कि टीम चयन में कथित भेदभाव पर गौर किया जाएगा। ऐसा इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कि एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय की दोनों कप्तानों के बीच कड़वाहट भरे रिश्तों से भारतीय क्रिकेट जगत के लोग अवगत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें