फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik Pandya Video: जीत के बाद हार्दिक ने पिता को याद किया, बोले- जो उन्होंने किया मैं नहीं कर पाऊंगा

Sun, 23 Oct 2022 08:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद हार्दिक पांड्या अपने पिता को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन जो उनके पिता किया वैसा वे नहीं कर पाएंगे। 
 
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत की है। इस जीत के साथ ही भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। इस मैच में 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने 113 रन की साझेदारी कर मैच में भारतीय टीम की वापसी कराई। हालांकि, आखिरी ओवर में हार्दिक अहम मौके पर आउट हो गए, लेकिन कोहली भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। 
विज्ञापन


भारत की इस जीत के बाद हार्दिक पांड्या भावुक हो गए। उन्होंने अपने पिता को याद किया। हार्दिक ने कहा कि उनकी इस सफलता में पिता का योगदान है। जब वह छह साल के थे, तब उनके पिता ने अपना शहर बदला था, क्योंकि उनके दोनों बेटे क्रिकेट खेल सकें और इस खेल में अपना करियर बना सकें। हार्दिक ने आगे कहा कि अपने बच्चे के लिए इतना बड़ा त्याग करना बहुत बड़ी बात है। मैं भी अपने बेटे से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन वह कभी नहीं कर पाऊंगा, जो उनके पिता ने उनके लिए किया। 
 

IND vs PAK Social Media Reaction: सोशल मीडिया पर छाया भारत-पाकिस्तान मैच, फैंस ने बाबर आजम को किया ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक का कमाल
पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले गेंद के साथ कमाल किया। अपने चार ओवर में 30 रन देकर उन्होंने तीन अहम विकेट लिए। हार्दिक की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम मैच को सही अंदाज में खत्म नहीं कर पाई। हार्दिक ने पाकिस्तान की पारी के 14वें ओवर में शादाब खान और हैदर अली को आउट किया। इसके बाद 16वें ओवर में मोहम्मद नवाज को आउट कर पाकिस्तान के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी और पाक टीम 20 रन कम बना पाई। यही रन हार और जीत का अंतर साबित हुए। 

भारत की जीत के बाद हार्दिक के अलावा इरफान पठान और सुनील गावस्कर भी भावुक हो गए और गावस्कर जीत के जश्न का डांस करने लगे।


 

IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर

बल्ले के साथ भी हार्दिक ने किया कमाल
160 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 31 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हार्दिक ने विराट के साथ मिलकर 113 रन की साझेदारी की। वह भारतीय पारी के सातवें ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे। इस समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 31 रन था। वहीं, जब वह 20वें ओवर में आउट हुए तब भारत का स्कोर पांच विकेट पर 144 रन हो चुका था। हार्दिक ने बेशक 37 गेंद में 40 रन बनाए, लेकिन नवाज के एक ओवर में दो छक्के लगाकर भारतीय पारी को लय में लाए। इसके साथ ही विराट कोहली का साथ दिया, जिन्होंने इस मैच में 82 रन की शानदार पारी खेली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें