फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या के प्रदर्शन से खुश कप्तान कोहली ने कहा, 'विवाद से ऑलराउंडर के करियर को मिलेगी नई ऊंचाइयां'

Tue, 29 Jan 2019 08:27 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hardik pandya
विज्ञापन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को उम्मीद जताई कि टीवी शो पर महिलाओं के प्रति अनुचित टिप्पणी के कारण निलंबन के बाद सफल वापसी करने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 'बेहतर क्रिकेटर' बनकर उभरेंगे और नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।

विज्ञापन


महिलाओं के प्रति अनुचित टिप्पणी के लिए पांड्या को अब भी जांच का सामना करना होगा लेकिन उन्होंने सोमवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में दो विकेट चटकाने के अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का शानदार कैच लपका। उन्हें हालांकि बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

पांड्या और लोकेश राहुल की चैट शो पर टिप्पणी की निंदा करने वाले कोहली ने सोमवार को इस आलराउंडर की तारीफ की। कोहली ने तीसरे वनडे में सात विकेट की जीत के साथ भारत के पांच मैचों की सीरीज में विजयी बढ़त बनाने के बाद कहा, ''जीवन में इस तरह की स्थिति से निपटने के दो ही तरीके हैं। या तो आप टूट जाते हो या आप इस स्थिति से सबक लेते हो और चीजों को सही करने के लिए इसे प्रेरणा के रूप में देखते हो।''
विज्ञापन


भारतीय कप्तान ने कहा, 'क्रिकेटर के लिए खेल से प्यारा कुछ नहीं है। आप अपनी पूरी ऊर्जा खेल पर लगा देते हो, अगर आप खेल का सम्मान करते हो तो खेल बदले में आपका सम्मान करता है। यह कोई राकेट विज्ञान नहीं है।'

कोहली ने कहा कि पांड्या ने वापसी करते हुए इस मैच में जरूरी जज्बा दिखाया और वह सुधार की राह पर है। उन्होंने कहा, 'आपको कुछ अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है (पांड्या जैसी स्थिति में)। जो भी इसमें से सकारात्मकता के साथ निकलेगा वह अपने करियर में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है जैसा कि अतीत में हमने कई क्रिकेटरों के साथ देखा।'

विज्ञापन

कोहली ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि वह इसी सही राह पर चलेगा और बेहतर क्रिकेटर बनेगा और मुझे लगता है कि वह ऐसा कर सकता है।' इसी महीने पांड्या और राहुल को बीसीसीआई ने जांच लंबित रहने तक ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश वापस भेज दिया था।

ऐसा लग रहा था कि वह न्यूजीलैंड के पूरे दौरे से भी बाहर रहेंगे लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) ने पिछले हफ्ते उन पर लगा अंतरिम निलंबन हटा दिया और अब उनके भविष्य का फैसला लोकपाल करेगा जिसे अब तक उच्चतम न्यायालय ने नियुक्त नहीं किया है।

कोहली ने कहा कि दुनिया की कोई भी टीम पांड्या को अपनी टीम के साथ जोड़ना पसंद करेगी। उन्होंने कहा, 'उसका टीम में होना काफी अच्छा है। वह टीम को संतुलन देता है। उसे आज जिस तरह गेंदबाजी की वह दर्शाता है कि उसने वापस जाकर अभ्यास किया। आप उसके जज्बे को देखकर ऐसा कह सकते हो, उसने दो अहम विकेट भी चटकाए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें