फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik Birthday: विराट-राहुल समेत इन खिलाड़ियों ने हार्दिक को दी जन्मदिन की बधाई, नताशा ने शेयर किया वीडियो

Tue, 11 Oct 2022 11:35 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हार्दिक आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम के ट्रंप कार्ड होंगे। वह टूर्नामेंट के लिए इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है। विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल और दिनेश कार्तिक सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने उन्हें बर्थडे विश किया है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, केएल राहुल और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मंगलवार (11 अक्तूबर) को 29 साल के हो गए। भारत के 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हार्दिक आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम के ट्रंप कार्ड होंगे। वह टूर्नामेंट के लिए इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है। विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल और दिनेश कार्तिक सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने उन्हें बर्थडे विश किया है।
विज्ञापन


विराट कोहली ने उन्हें स्टार बताया तो राहुल ने बड़ा खिलाड़ी। दिनेश कार्तिक ने हार्दिक को हैंडसम हंक बताया। हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या ने उनके लिए एक भावुक वीडियो भी शेयर किया। इसमें उनके हार्दिक की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा हार्दिक और उनके पिता की पुरानी फोटो भी है।

ये भी पढ़ें: T20 WC: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन ने मैथ्यू वेड के 'फिनिशर रोल' को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
विज्ञापन

 

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में यह फोटो शेयर किया:


केएल राहुल ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की:
विज्ञापन


दिनेश कार्तिक का पोस्ट: 

हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मेरे साथी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हम सभी को गौरवान्वित करते हैं। मेरे सितारे, आप हमेशा चमकते रहें। हम आपको प्यार करते हैं।'' हार्दिक ने भी अपने बर्थडे पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, ''अपने जन्मदिन पर मैं बेटे को याद कर रहा हूं। मुझे मिला यह सबसे अच्छा उपहार है।''

ये भी पढ़ें: Sandeep Lamichhane: दुष्कर्म मामले में संदीप लामिछाने को सात दिन की पुलिस कस्टडी, नेपाल के कप्तान भी रह चुके
 
 

हार्दिक को उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके विश किया है। पंखुड़ी ने लिखा, ''जन्मदिन की बधाई बब्स। आपको एक खूबसूरत इंसान के रूप में और जीवन में बढ़ते हुए देखना हमारे लिए शानदार रहा है। हम हंसते रहें, प्यार करते रहें और जीते रहें। आज आपकी याद आ रही है।''
 
 

हार्दिक के करियर की बात करें तो उन्होंने 11 टेस्ट  में 528 रन बनाए और 17 विकेट लिए। वहीं, 66 वनडे में 2438 रन बनाने के साथ 63 विकेट झटके। टी20 में 73 मैचों में हार्दिक के नाम 1549 रन हैं। उन्होंने इस दौरान 54 विकेट भी लिए हैं। आईपीएल की बात करें तो 107 मुकाबले में 1535 रन बनाने के अलावा उन्होंने 50 विकेट भी लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें