फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik Pandya: बतौर कप्तान पहले ही मैच में हार्दिक ने रचा इतिहास, सीके नायडू के खास क्लब में शामिल हुए

Mon, 27 Jun 2022 12:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन

सार

भारतीय टीम का कप्तान बनने के बाद आठवीं गेंद में ही हार्दिक ने कमाल कर दिया। उन्होंने आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग को आउट किया और दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हो गए। 
 
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम का कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या में पहले ही मैच में खास उपलब्धि हासिल की है। वो टी20 क्रिकेट में विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। टीम इंडिया की कमान संभालने के बाद हार्दिक ने आठवीं गेंद में ही विकेट हासिल किया और यह खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने कप्तान बनने के बाद सिर्फ दे गेंद की और विकेट निकाल लिया। मैच की पहली पारी के दूसरे ओवर में खुद हार्दिक गेंदबाजी कर रहे थे और ओवर की दूसरी गेंद में ही उन्होंने पॉल स्टर्लिंग को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 
विज्ञापन


हार्दिक अब सीके नायडू और बिशन सिंह बेदी के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। सीके नायडू ने 1932 में भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए विकेट लिया था और ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे। इसके बाद बिशन सिंह बेदी 1976 में भारत की वनडे टीम के कप्तान थे और विकेट लिया था। वो वनडे में बतौर कप्तान विकेट लेने वाले पहले भारतीय हैं। अब हार्दिक पांड्या टी20 में विकेट लेने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। 
विज्ञापन

कप्तान बनने से पहले इन खिलाड़ियों ने लिए विकेट
हार्दिक से पहले भी कई खिलाड़ी भारत की कप्तानी कर चुके हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में भारत के लिए विकेट चटकाए हैं, लेकिन इनमें से कोई भी खिलाड़ी कप्तान रहते हुए विकेट नहीं ले पाया। सुरेश रैना भारत के तीसरे टी20 कप्तान थे और टी20 में उनके नाम 13 विकेट हैं। भारत के सबसे सफल टी20 कप्तानों में से एक विराट कोहली ने भी भारत के लिए टी20 में चार विकेट लिए हैं, लेकिन तब धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। रोहित शर्मा भी टी20 में एक विकेट ले चुके हैं, लेकिन अपनी कप्तानी में उन्होंने कभी गेंदबाजी नहीं की। 

पहला टी20 जीतने वाले सातवें कप्तान बने हार्दिक
हार्दिक की कप्तानी में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या का नाम वीरेन्द्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गया। अब तक नौ खिलाड़ियों ने टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी की है और सात ने अपना पहला मैच जीता है। इसमें वीरेन्द्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन का नाम शामिल है। अब हार्दिक भी इस सूची में जुड़ गए हैं। वहीं, विराट कोहली और ऋषभ पंत को बतौर कप्तान पहले टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें