फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बल्ले से मारपीट फिर हीरोइन संग ठुमके, साउथ की फिल्म के हीरो बने भज्जी

Mon, 01 Mar 2021 08:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हरभजन सिंह की फिल्म के शॉट्स - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह अब दक्षिण भारतीय फिल्म में बतौर हीरो नजर आने वाले हैं। मूलत: तमिल की फिल्म फ्रैंडशिप का तेलुगु और हिंदी में भी आज यानी 1 मार्च को टीजर रिलीज किया गया। टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसमें भज्जी के अलग-अलग रूप देखने को मिले।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हरभजन सिंह की फिल्म के सीन्स और पोस्टर - फोटो : ट्विटर
कभी हरभजन लड़ाई करते हैं तो कभी डांस। हर सीन में चेहरे पर उनके हावभाव किसी मंझे हुए अदाकार की टक्कर के हैं। मारपीट के बाद टर्बनेटर को पुलिस भी पकड़कर ले जाती है, उन्हें कारागार में भी दिखाया गया है। टीजर के अंत में भज्जी मैच भी खेलते नजर आते हैं। पॉल राज और सूर्या ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
हरभजन सिंह की फिल्म का पोस्टर - फोटो : ट्विटर
फिल्म में हरभजन के साथ अर्जुन और तमिल बिग बॉस फेम लोसिया मारियोनेसन बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। पहले यह फिल्म पिछले साल अगस्त में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी ने ऐसा होने नहीं दिया। चर्चाओँ के मुताबिक अब इस साल के अंत तक फ्रैंडशिप थिएटर में नजर आएगी। इससे पहले हरभजन सिंह साल 2013 में पंजाबी फिल्म में डेब्यू कर चुके हैं। अब देखना होगा कि कई टीवी शो में भी नजर आ चुके 40 वर्षीय इस अनुभवी खिलाड़ी की नई फिल्म दर्शकों को पसंद आती है या नहीं।

4 of 5
अब भज्जी के साथी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर टीजर शेयर कर इसकी तारीफ कर रहे हैं। वीवीएस लक्ष्मण और सुरेश रैना ने टीजर को रीट्वीट किया, जिसके बाद भारतीय ऑफस्पिनर उन्हें धन्यवाद करते नजर आएं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पार्ट टाइम कमेंटेटर और क्रिकेट एनलिस्ट हरभजन सिंह ने अबतक संन्यास नहीं लिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें इस साल रिटेन नहीं किया तो केकेआर ने 14वें सीजन की नीलामी में उन्हें दो करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें