फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुछ देशों के झंडे में चांद और कुछ देशों के झंडे चांद पर', चंद्रयान-2 के बहाने हरभजन का पाक पर तंज

Tue, 23 Jul 2019 09:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरभजन इसरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत ने सोमवार को अपने दूसरे चंद्रयान को सफलतापूर्वक लांच कर दिया। ISRO द्वारा चंद्रमा मिशन के तहत लांच किए गए यान की सफलता पर देश भर से बधाईयां मिली जिसमें कई नामी हस्तियां भी शामिल थीं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक बताया। क्रिकेटरों से लेकर फिल्मी सितारों और राजनीतिक हस्तियों तक सभी ने ट्वीट कर देश और ISRO को बधाई संदेश दिए।

लेकिन भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस मौके पर एक अलग ही अंदाज में ट्वीट किया।
 


भज्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ देशों के झंडे में चांद और कुछ देशों के झंडे चांद पर। उन्होंने झंडे वाले ट्वीट में पाकिस्तान के साथ तुर्की, लीबिया, ट्यूनीशिया, अजरबैजान, अल्जीरिया, मलयेशिया, मालदीव और मॉरिटानिया का राष्ट्रीय झंडा इस्तेमाल किया है। वहीं बिना चांद वाले ट्वीट में उन्होंने भारत, अमेरिका, चीन और रूस के झंडे का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें