फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Spcl: रोहित शर्मा के ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

Tue, 30 Apr 2019 03:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा
विज्ञापन

टीम इंडिया के दाएं हाथ के धांसू ओपनर और उपकप्तान रोहित शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। महाराष्ट्र में जन्मे रोहित ने अपने शानदार खेल की बदौलत भारतीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे रोहित शर्मा के कुछ ऐसे रिकॉर्ड के बारे में जिन्हें तोड़ना किसी भी क्रिकेटर के लिए आसान नहीं होगा। 

विज्ञापन




रोहित शर्मा लिमिटेड क्रिकेट फॉर्मेट में अव्वल दर्जे के बल्लेबाज हैं होने के साथ-साथ एक बेहतरीन कप्तान भी हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में आईपीएल में मुंबई इंडियंस को तीन बार (2013, 2015, 2017) खिताब दिलाया है।

विज्ञापन

वन-डे क्रिकेट इतिहास में तीन दोहरे शतक

लंबे छक्के मारने वाले रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में तीन डबल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है। रोहित ने अपने वन-डे करियर का पहला दोहरा शतक (209) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में साल 2009 में लगाया था। इसके बाद रोहित को वन-डे क्रिकेट फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगाने की जैसे आदत सी हो गई और 14 नंवबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस पर रोहित ने दूसरे दोहरे शतक का कारनामा दोहराया। रोहित ने इस दिन वन-डे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 264 रन खड़ा किया। यह एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने साल 2017 में मोहाली में एक बार फिर श्रीलंका टीम को निशाना बनाते हुए दोहरा शतक जड़ा और 208 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

वन-डे क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

रोहित शर्मा
एक समय था जब किसी बल्लेबाज के लिए वन-डे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना मुश्किल काम माना जाता था। कई क्रिकेटर्स इसके नजदीक पहुंचे, लेकिन कोई 200 के आंकड़े को छू नहीं पाया। मगर क्रिकेट के इस महामानव ने एक नहीं तीन-तीन बार यह कारनामा किया। 14 नंवबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस पर रोहित का दूसरा दोहरा शतक वन-डे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (264 रन) है।

सर्वाधिक 150+ स्कोर लगाने वाला बल्लेबाज

रोहित शर्मा
वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक सात बार 150+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी 'हिटमैन' के ही नाम है। शतक लगाने के बाद और खूंखार हो जाने वाला यह बल्लेबाज अगर इनमें से आधी बार भी 200 रन बना देता तो आज तीन की बजाय उनके दोहरे शतकों की संख्या भी ज्यादा होती।

टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा के नाम टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन हैं। 2007 में अपने टी-20 करियर की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने अबतक 96 मुकाबलों की 86 पारियों में 2331 रन बनाए हैं। जहां 118 उनका सर्वाधिक स्कोर है। हाल ही में रोहित ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पछाड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

क्रिकेट के हर फॉर्मेट में 3-3 शतक

रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड उन्हें और खास बना देता है। रोहित दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी-20, टेस्ट और वन-डे में सर्वाधिक 3-3 शतक लगाए हैं।

टी-20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा
अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर रोहित शर्मा टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने यह कारनामा बतौर कप्तान साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ अपने नाम किया था। इसके साथ ही रोहित शर्मा भारत की ओर से टी-20 में सबसे अधिक 4 शतक लगाने वाले भी इकलौते बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू पर रोहित शर्मा ने लगाया था शतक

रोहित शर्मा
टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच के दौरान शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी रोहित शर्मा का नाम शामिल है। रोहित ने यह कीर्तिमान 6 नंवबर 2013 को वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ कोलकाता के मैदान पर हासिल किया था। रोहित शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 3 शतक  हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें