राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राशिद ने महज 17 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। अफगानिस्तान की तरफ से वह टी-20 और वन-डे डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। 18 अक्टूबर 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपना वन-डे डेब्यू किया था, जबकि पहला टी-20 मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला था। राशिद का बचपन कुछ समय पाकिस्तान में गुजरा, उन दिनों अफगानिस्तान की हालत बदतर थी। कहीं भी बम फट जाते, लोगों को प्रताड़ित किया जाता। इसके डर से राशिद के पिता पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए। बाद में हालात काबू में हुए तो सभी अपने वतन लौटे।