फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिद खानः बारूद को अपनी मुट्ठी में भरकर गुगली का बम फोड़ने वाला गेंदबाज

Fri, 20 Sep 2019 05:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
राशिद खान - फोटो : ट्विटर
एक विदेशी गेंदबाज जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को अपना जबरा फैन बना दिया। क्रिकेट के मैदान पर उतरा और दुनिया भर में अपनी गेंदबाजी से छा गया। आक्रमकता भी तेज गेंदबाजों वाली। बचपन बम धमाकों के साए में गुजरा, लेकिन हवा में फैलते बारूद को उसने अपनी गेंदबाजी में भर लिया और अब मैदान पर अपनी फिरकी से बड़े-बड़े धमाके करता है। अपनी गुगली से बल्लेबाजों को छकाने वाले गेंदबाज हैं राशिद खान और आज उनका 21वां जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 4
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
राशिद ने महज 17 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। अफगानिस्तान की तरफ से वह टी-20 और वन-डे डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। 18 अक्टूबर 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपना वन-डे डेब्यू किया था, जबकि पहला टी-20 मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला था। राशिद का बचपन कुछ समय पाकिस्तान में गुजरा, उन दिनों अफगानिस्तान की हालत बदतर थी। कहीं भी बम फट जाते, लोगों को प्रताड़ित किया जाता। इसके डर से राशिद के पिता पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए। बाद में हालात काबू में हुए तो सभी अपने वतन लौटे।
विज्ञापन

3 of 4
राशिद खान - फोटो : पीटीआई
राशिद ने महज 21 साल की उम्र में ही अफगानिस्तान टेस्ट टीम की कमान संभाल ली। टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले राशिद क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान है। 5 सितंबर 2019 को राशिद ने महज 20 साल 350 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ टीम की कप्तानी की थी।
विज्ञापन

4 of 4
राशिद खान - फोटो : social media
अफगानी फिरकी गेंदबाज राशिद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में छा गए हैं। 68 वन-डे में राशिद के नाम 131 विकेट और वन-डे में वह सबसे तेज 100 विकेट पूरा करने वाले गेंदबाज हैं। 40 टी-20 खेल चुके राशिद ने 79 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इसी साल फरवरी में चार गेंद पर चार विकेट हासिल किए थे। अब तक तीन टेस्ट खेलने वाले राशिद ने इस फॉर्मेट में कुल 20 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें