फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोंटी रोड्सः एक ऐसा खिलाड़ी, जिसने विश्व क्रिकेट में फील्डिंग की तस्वीर बदल डाली

Mon, 27 Jul 2020 09:53 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोंटी रोड्स
विज्ञापन

अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ फिल्डर रहे जोंटी रोड्स आज (27 जुलाई) को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के मैदान में फील्डिंग की क्रांति लाने वाले रोड्स हवा में उड़कर मुश्किल कैच लपक मैच का पासा पलट देते थे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी रोड्स का पूरा नाम जोनाथन नील रोड्स है। रोड्स ने साल 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।

विज्ञापन


अपने पहले मैच से ही जब वो मैदान पर हवा में लहराते हुए गेंद पकड़ने लगे और डाइव लगाने लगे तो दुनिया उन्हें देखकर हैरान रह गई। फील्डिंग को रोड्स ने नए रूप में सभी के सामने पेश किया और फिर दुनिया उनकी दीवानी हो गई। जोंटी रोड्स ने नवंबर 1992 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया।

वह आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच रह चुके हैं। जोंटी रोड्स के नाम एक मैच में सर्वाधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने बतौर फील्डर साल 1993 के एक मैच में पांच कैच पकड़े थे। रोड्स ने करियर में 52 टेस्ट और 245 वन-डे मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में तीन शतक, 17 अर्धशतक हैं और उन्होंने 2532 बनाए हैं।
विज्ञापन


वन-डे में उन्होंने 5935 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 33 अर्धशतक हैं। रोड्स को भारत से बेहद ही लगाव है और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है।

विज्ञापन

रैना ने दी बधाई

टीम इंडिया स्टार ऑलराउंडर और रोड्स के पसंदीदा फील्डर सुरेश रैना ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। रैना ने लिखे जन्मदिन मुबारक फ्लाइंग बर्ड। धन्यवाद हमें यह विश्वास दिलाने के लिए कि क्षेत्ररक्षण से भी मैच जीत सकते हैं।



आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व निदेशक जॉय भट्टाचार्य ने ट्वीट किया, एक समय एयर कनाडा, एयर फ्रांस और एयर इंडिया थे और उसके बाद एयर जोंटी आए। एयर जोंटी, 1992 से बल्लेबाज को पवेलियन पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें