फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spcl: 42 साल के हो गए अगरकर, 22 साल बाद टीम इंडिया को दिलाई थी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जीत

Wed, 04 Dec 2019 11:43 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजीत अगरकर - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 4 दिसंबर 1977 को मुंबई में जन्मे अगरकर ने कई मौकों पर टीम को बल्लेबाजी से भी जीत दिलाई है। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं अगरकर के इस महत्वपूर्ण फैक्ट्स के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 4
ajit agarkar
साल 2003 में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर एडिलेड में ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में जीत दिलाने वाले अजीत अगरकर ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए थे। इससे पहले पहले भारतीय टीम ने 1981 में मेलबर्न के मैदान पर सुनील गावस्कर की कप्तानी में भारत को जीत मिली थी। इस मैच में भारत ने कंगारुओं को 59 रन से हराया था।
विज्ञापन

3 of 4
ajit agarkar
लाइन-लेंथ को पकड़कर गेंदबाजी करने वाले अगरकर ने 191 वनडे मैच खेले, जिसमें इसमें उन्होंने 113 पारियों में 1269 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। इतने ही वनडे मैचों में अगरकर ने 288 विकेट लिए। टेस्ट करियर में उन्होंने 58 विकेट लिए। भारत की ओर से अगरकर ने 26 टेस्ट मेचों में 1 शतक के सहारे 571 रन बनाए।
विज्ञापन

4 of 4
अजीत अगरकर
बता दें कि अगरकर वन-डे में सबसे तेज अर्धशतक (21 गेंद) जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं। वनडे मैचों में एक पारी में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाजों में अजीत अगरकर अब भी सबसे आगे हैं। उन्होंने 191 वनडे में 12 बार 4 विकेट लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें