अपने पूरे करियर में दाएं हाथ के बल्लेबाज रहे विहारी अब बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए थे। वह एक हाथ से ही बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने दो चौके भी लगा दिए। इनमें से एक चौका तेज गेंदबाज आवेश खान के खिलाफ आया। पहली पारी में वह 27 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी पारी में उनकी टीम और छोटे स्कोर पर सिमट गई।
आंध्र प्रदेश की दूसरी पारी में नौ विकेट सिर्फ 76 रन पर गिर गए थे। ऐसे में विहारी को फिर से बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा। 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विहारी ने 16 गेंद में 15 रन जोड़ दिए। इसमें तीन चौके शामिल थे। टूटी कलाई के साथ दाएं की बजाय बाएं हाथ से बल्लेबाजी कर रहे विहारी सिर्फ एक हाथ से ही बल्ला पकड़कर खेल रहे थे, लेकिन वह टीम के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अंत में आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश के सामने जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य रखा। मध्य प्रदेश की टीम इस लक्ष्य को हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब है।
दिनेश कार्तिक भी हुए दीवाने
हनुमा विहारी ने अपने जुझारूपन से सभी का दिल जीत लिया। दूसरी पारी में उन्हों ने तीन चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने एक रिवर्स स्वीप शॉट भी खेला। इस शॉट को देखकर गांव में खेला जाने वाला गिल्ली-डंडा का खेल याद आ गया। दिनेश कार्तिक ने विहारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह रिवर्स स्वीप नहीं रिवर्स स्लैप था।