फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: पंत के बिना कैसे जीतेगा भारत? जानें 2020 से अब तक टेस्ट में किस भारतीय ने बनाए सबसे ज्यादा रन

Fri, 03 Feb 2023 02:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को इस सीरीज में सबसे ज्यादा कमी ऋषभ पंत की खलेगी, जो कार दुर्घटना के बाद से रिकवर कर रहे हैं। पंत 2020 से लेकर अब भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नौ फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए सीरीज जीतनी होगी। अगर टीम इंडिया दो या तीन मैच जीतने में कामयाब होती है तो आसानी से फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है।
विज्ञापन

पंत की कमी खलेगी

भारत को इस सीरीज में सबसे ज्यादा कमी ऋषभ पंत की खलेगी, जो कार दुर्घटना के बाद से रिकवर कर रहे हैं। पंत 2020 से लेकर अब भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जिसने 2020 से लेकर अब तक यानी करीब तीन वर्षों में टेस्ट में 1500 रन का आंकड़ छुआ है। पंत ने इस दौरान 22 टेस्ट में 43.34 की औसत से 1517 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। इतना ही नहीं उनका स्ट्राइक रेट भी बाकी भारतीय बल्लेबाजों से काफी ज्यादा रहा है।

Rishabh Pant Slams Defiant Century In Cape Town Test | Cricket News

पुजारा दूसरे और रोहित तीसरे नंबर पर

पंत के बाद दूसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा हैं। उन्होंने 2020 से लेकर अब तक 23 मैचों में 30.33 की औसत से 1274 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने केवल एक शतक लगाया और 10 अर्धशतक जड़े हैं। पंत और पुजारा ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले तीन साल में हजार से ऊपर रन बनाए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 13 टेस्ट में 45.27 की औसत से 996 रन के साथ तीसरे और विराट कोहली 20 मैतों में 917 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। 
 
2020 से लेकर अब टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैटर
खिलाड़ी मैच रन औसत 100 50
ऋषभ पंत 22 1517 43.34 3 9
चेतेश्वर पुजारा 23 1274 30.33 1 10
रोहित शर्मा 13 996 45.27 2 4
विराट कोहली 20 917 26.20 0 6
अजिंक्य रहाणे 19 819 24.08 1 3
शुभमन गिल 13 736 32.00 1 4
रवींद्र जडेजा 12 679 39.94 2 3
रविचंद्रन अश्विन 18 658 23.50 1 2
श्रेयस अय्यर 7 624 56.72 1 5
मयंक अग्रवाल 12 616 26.78 1 3

पिछली सीरीज में पंत ने अहम भूमिका निभाई थी

2020/21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पंत भारत की ऐतिहासिक 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत में अहम किरदार रहे थे। सिडनी में सीरीज के तीसरे मैच की दूसरी पारी में पंत ने ताबड़तोड़ 97 रन बनाए थे। एक वक्त वो भारत को जीत दिलाने की दहलीज पर खड़े थे। हालांकि, उनके आउट होते ही भारत ने मैच को ड्रॉ कराने का सोचा। वहीं, गाबा ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट में पंत की 89 रन की नाबाद पारी ने भारत को जीत दिलाई थी। ऐसे में जब भारतीय टीम उनके बिना इस सीरीज में उतरेगी तो उनकी कमी जरूर खलेगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-15 भारतीय बल्लेबाज में मौजूदा टीम से सिर्फ पुजारा और कोहली ही हैं। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टेस्ट में 54.08 की औसत से 1893 रन बनाए हैं। इनमें पांच शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। वहीं, कोहली ने कंगारू के खिलाफ 20 टेस्ट में 48.05 की औसत से 1682 रन बनाए हैं। इस बार भी भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार इन्हीं दोनों पर होगा। 
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच रन 100 50
सचिन तेंदुलकर 39 3630 11 16
वीवीएस लक्ष्मण 29 2434 6 12
राहुल द्रविड़ 32 2143 2 13
चेतेश्वर पुजारा 20 1893 5 10
वीरेंद्र सहवाग 22 1738 3 9
विराट कोहली 20 1682 7 5
सुनील गावस्कर 20 1550 8 4

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (चोटिल), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टोड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

मैच

तारीख

मैच

वेन्यू

पहला टेस्ट

9 – 13 फरवरी

पहला टेस्ट

नागपुर

दूसरा टेस्ट

17 – 21 फरवरी

दूसरा टेस्ट

दिल्ली

तीसरा टेस्ट

1 – 5 मार्च

तीसरा टेस्ट

धर्मशाला

चौथा टेस्ट

9 – 13 मार्च

चौथा टेस्ट

अहमदाबाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें