फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: दो मैच बाद ही टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं विहारी, अय्यर के पास जगह पक्की करने का बेहतरीन मौका

Fri, 03 Jun 2022 10:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए लगातार दो मैच खेलने वाले हनुमा विहारी को फिर प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है। वहीं, श्रेयस अय्यर के पास टीम में अपनी जगह पक्की करने का बेहतरीन मौका रहेगा। 
 
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे की तैयारी में जुट गई है। इस दौरे पर भारत को वनडे और टी20 सीरीज के अलावा एक टेस्ट मैच भी खेलना है। टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की टीम में वापसी हुई है। इसके साथ ही हनुमा विहारी की जगह पर खतरा मंडराने लगा है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विहारी को पुजारा की जगह मौका दिया गया था। अब पुजारा के टीम में वापस आने पर फिर से विहारी को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


हनुमा विहारी लंबे समय से भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें अब तक टीम में उनकी जगह पक्की नहीं हुई है। मध्यक्रम में खिलाड़ियों के चोटिल होने पर उन्हें मौका दिया गया है, लेकिन विहारी ने लगातार ज्यादा मैच नहीं खेले हैं।

क्यों नहीं पक्की हो रही जगह?
भारत की टेस्ट टीम में मध्यक्रम में विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाज खेलते हैं। इन दिग्गज खिलाड़ियों की जगह किसी युवा खिलाड़ी को मौका मिलने की संभावना न के बराबर है। इनमें से किसी एक के चोटिल होने पर विहारी टीम में शामिल किए जाते थे, लेकिन उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका नहीं मिला। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार चयनकर्ताओं ने बड़ा कदम उठाया और रहाणे के साथ-साथ पुजारा को भी टीम से बाहर कर दिया। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी को मौका दिया गया। विहारी पुजारा और अय्यर रहाणे की जगह खेले थे। 

अब पुजारा के वापस आने पर फिर विहारी टीम से बाहर किए जा सकते हैं। विहारी ने अब तक भारत के लिए 15 टेस्ट खेले हैं और 35.13 के औसत से 808 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच अर्धशतक, लेकिन सिर्फ एक शतक निकला है। इसी वजह से विहारी की जगह टीम में पक्की नहीं हो पा रही है। अब आगे मौका मिलने पर विहारी को बड़े शतक बनाने होंगे। तभी कप्तान उन्हें लगातार मौका दे पाएंगे। 
विज्ञापन

अय्यर के पास जगह पक्की करने का बेहतरीन मौका
2016 में करुण नायर ने रहाणे की जगह मौका मिलने पर इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाया था। इसके बाद माना जा रहा था कि नायर ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। रहाणे के फिट होते ही नायर को टीम से बाहर कर दिया गया और फिर नायर ने अपनी लय खो दी और कभी भी पुराने अंदाज में नहीं दिखे। हालांकि, अय्यर के साथ ऐसा होने की संभावना बेहद कम है। 

अय्यर ने अपने पहले मैच में ही शतक लगाकर सभी को प्रभावित किया था। वहीं, रहाणे आईपीएल में चोटिल होने के बाद लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो चुके हैं। ऐसे में अय्यर के पास अच्छी पारियां खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। चार टेस्ट में एक शतक और तीन अर्धशतक लगाकर अय्यर ने इसकी तैयारी भी कर ली है। अगर वो इंग्लैंड में शतक लगा पाते हैं तो निश्चित रूप से टीम में अपनी जगह पक्की कर लेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें