अपने ही अधिकारी को किया निलंबित
दुबई में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहते थे, लेकिन भारतीय टीम ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया। इस तरह अपने देश का बहिष्कार होने से बौखलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने ही अधिकारी के खिलाफ एक्शन ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तानी टीम से हाथ न मिलाने के विवाद के बाद पीसीबी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक उस्मान वाहला को निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान के 'ए स्पोर्ट्स' ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि, वाहला को मैच रेफरी के आचरण और भारत की कार्रवाई पर औपचारिक प्रतिक्रिया देने में देरी के कारण पद से हटाया गया है।
ये भी पढ़ें: Asia Cup: PCB ने आचार संहिता की देखरेख करने वाले रेफरी पर ही लगाए गंभीर आरोप, टूर्नामेंट से हटाने की मांग की
मोहसिन नकवी ने जताई नाराजगी
इससे पहले सोमवार को पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भी भारत के बहिष्कार पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इसे 'खेल भावना की कमी' बताया और कहा कि भारत ने खेल में राजनीति को घसीटा है। नकवी ने लिखा, 'भारत-पाकिस्तान मैच के बाद खेल भावना की घोर कमी देखने को मिली। राजनीति को खेल में लाना खेल की आत्मा के खिलाफ है। उम्मीद है भविष्य में जीत सभी टीमें गरिमा के साथ मनाएंगी।'