फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 'पाकिस्तान मुझे पोपटवाड़ी टीम की याद दिलाता है', पड़ोसी देश की हार पर सुनील गावस्कर ने लिए मजे

Mon, 15 Sep 2025 06:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की जीत के बाद गावस्कर ने कहा कि पाकिस्तान राष्ट्रीय टीम के बजाए पोपटवाड़ी टीम की याद दिला रहा था। गावस्कर मुंबई से आते हैं और वहां कमजोर टीम को पोपटवाड़ी टीम कहा जाता है। 
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भारत के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में पाकिस्तान की हार पर मजे लिए। भारत ने रविवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। ये सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम की एशिया कप में लगातार दूसरी जीत थी। भारत की जीत के बाद गावस्कर ने कहा कि पाकिस्तान राष्ट्रीय टीम के बजाए पोपटवाड़ी टीम की याद दिला रहा था।
विज्ञापन

मुंबई में कमजोर टीम को कहा जाता है पोपटवाड़ी
गावस्कर मुंबई से आते हैं और वहां कमजोर टीम को पोपटवाड़ी टीम कहा जाता है। मैच की बात करें तो भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को पटखनी दी और सात विकेट से मैच जीता। भारत ने पाकिस्तान को 25 गेंदों के शेष रहते हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी निराश नहीं किया और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था। 

गावस्कर ने कहा, ये मुझे पाकिस्तान क्रिकेट टीम जैसी नहीं, पोपटवाड़ी टीम ज्यादा लग रही थी। मैं दशकों से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को फोलो करता आ रहा हूं। मेरी सबसे पुरानी क्रिकेट यादों में से एक है, चर्चगेट स्टेशन से वानखेड़े स्टेडियम तक दौड़कर महान खिलाड़ी हनीफ मोहम्मद का खेल देखने जाना। यह वह टीम नहीं है। मुझे नहीं लगता कि वे दूसरी टीमों को ज्यादा चुनौती दे पाएंगे। 
विज्ञापन

गावस्कर बोले- श्रीलंका और अफगानिस्तान से रहना होगा सावधान
जब गावस्कर से पूछा गया कि पाकिस्तान के अलावा भारत को किन टीमों से सावधान रहना चाहिए, तो उन्होंने श्रीलंका और अफगानिस्तान का नाम लिया। गावस्कर ने कहा, श्रीलंका के पास तेज और स्पिन गेंदबाज हैं, जबकि अफगानिस्तान एक बेहद अप्रत्याशित टीम है, जिसमें राशिद खान जैसे खिलाड़ी हैं। इसलिए भारत को इन दो टीमों पर नजर रखनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें