फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक फिर हुआ 'शर्मसार', एक और गेंदबाज का एक्शन संदिग्ध

Mon, 29 Sep 2014 03:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान को पिछले महीने अपने नंबर वन फिरकी गेंदबाज सईद अजमल के गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लगा दिए जाने से तगड़ा झटका लगा था। आईसीसी ने सईद की गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध मानते हुए उनके किसी भी तरह के मैच में गेंदबाजी करने से रोक लगा दी है। हालांकि उनके पास गेंदबाजी एक्शन में सुधार के साथ वापस ट्रायल देने का मौका है।
विज्ञापन


अपने शीर्ष गेंदबाज को चकिंग के कारण प्रतिबंधित किए जाने से शर्मसार होने के बाद पाकिस्तान ने आगे इस तरह की जलालत से बचने के लिए अपने देश में घरेलू क्रिकेट खेल रहे 16 गेंदबाजों को उनके एक्शन के कारण गेंदबाजी से बैन लगा दिया और उनको सुधार के लिए लाहौर के क्रिकेट अकादमी में भेज दिया।

लेकिन संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पाकिस्तान का पीछा नहीं छोड़ रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोहम्मद हफीज को उनकी संदिग्ध गेंदबाजी के कारण रिपोर्ट किए जाने के बाद एक बार फिर उनकी गेंदबाजी एक्शन को नियमों के अनुरूप नहीं माना गया और इस बार यह रिपोर्ट भारत में हुई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के बावजूद खेल सकेंगे चैंपियंस लीग

आलराउंडर मोहम्मद हफीज चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में खेलने के लिए इस समय भारत में हैं। वह लाहौर लायंस के लिए इस टूर्नामेंट में खेल रहे ह‌ैं। लेकिन शनिवार को बंगलुरू में डाल्फिंस के खिलाफ हुए मुकाबले में उनकी गेंदबाजी को संदिग्‍ध माना गया है।

हालांकि मैच के अंपायरों ने इस मैच से दो गेंदबाजों की गलत गेंदबाजी एक्‍शन को लेकर रिपोर्ट की है। हफीज के अलावा डाल्फिंस के ऑफ स्पिनर प्रनेलन सुब्रायेन के एक्‍शन को भी रिपोर्ट किया गया है।

चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के नियम के अनुसार, दोनों गेंदबाज बीसीसीआई की संदिग्‍ध गेंदबाजी एक्‍शन समिति के सामने आधिकारिक रूप से विचार करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि वे दोनों अपने आधिकारिक निवेदन के बिना भी अपनी-अपनी टीम के लिए खेलना जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरी बार रिपोर्ट हुई तो नहीं खेल सकेंगे टूर्नामेंट

लेकिन रिपोर्ट क‌िए जाने के बावजूद टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार दोनों गेंदबाज 'वॉर्निंग लिस्ट' में बने रहेंगे। मोहम्मद हफीज और प्रनेलन सुब्रायेन दोनों ने इस मैच में अपने-अपने कोटे के 4-4 ओवर डाले थे, जिसमें हफीज ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए और सुब्रायेन ने 39 रन दिए लेकिन एक भी विकेट नहीं झटक सके।

अगर गेंदबाजों के संदिग्‍ध गेंदबाजी एक्‍शन को लेकर फिर से कोई रिपोर्ट की जाती है तो उन्हें टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। टूर्नामेंट के अलावा ये गेंदबाज बीसीसीआई के तत्वावधान में आयोजित होने वाले किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे।

इन गेंदबाजों का चैंपियंस लीग टी-20 में रिपोर्ट किए जाने का असर उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर नहीं पड़ेगा।

इससे पहले लाहौर लायंस के ही एक और ऑफ स्पिनर अदनान रसूल की गेंदबाजी एक्शन को लेकर रिपोर्ट किया जा चुका है लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें